{"_id":"5b2f9fac4f1c1b5d748b6883","slug":"31529847724-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर कुनबे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर कुनबे को पीटा
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच के लिए निकली विवाहिता से दुष्कर्म में नाकाम आरोपी ने साथियों संग उसके घर पर धावा बोल दिया। परिवार के लोगों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
अंतू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता रविवार की भोर में घर से बाहर बाग की ओर शौच के लिए निकली हुई थी। उसका आरोप कि बाग में पहले से घात लगाए बैठा पड़ोसी उसे दबोचकर झाड़ी में घसीटने लगा। दुष्कर्म करने की नियत से कपड़े फाड़ने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। जिसके चलते आरोपी को जान बचाकर भागना पड़ा। एक घंटे बाद आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर जा धमका। पीड़िता व उसके पति के साथ ही अन्य लोगों को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। गांव के लोगों के बीच-बचाव करने पर झगड़ा समाप्त हुआ। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस छानबीन करने की बात कह रही है।