{"_id":"598b2c524f1c1be4668b45fb","slug":"31502293074-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की पत्नी की चेन छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता की पत्नी की चेन छीनी
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता की पत्नी की चेन छीनी
इलाहाबाद। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में चर्चलेन इलाके में मंगलवार की रात अधिवक्ता की पत्नी की चेन छीन ली गई। बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चर्चलेन निवासी मनोज कुमार अधिवक्ता हैं। आठ अगस्त की दोपहर उनकी पत्नी सोनी मार्केट से घर जा रहीं थीं। घर के पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी चेन छीन ली। उन्होंने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग निकले थे। मनोज के आने के बाद शाम को थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट कर बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है।
घर का ताला तोड़कर चोरी
इलाहाबाद। मम्फोर्डगंज के रहने वाले सुधांशु त्रिपाठी अधिवक्ता हैं। छह अगस्त की रात वह घर में ताला लगाकर परिवार समेत गांव गए थे। सात अगस्त की दोपहर जब वापस आए तो देखा ताला टूटा है। चोरों ने लगभग 25 हजार रुपये के चांदी के सिक्के और बर्तन चुरा लिया था। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो