{"_id":"5c5c9710bdec222b6e16c9f1","slug":"21549571856-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेली से अगवा कर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करेली से अगवा कर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली से अगवा कर युवक की हत्या
चोरी के शक मेें की गई वारदात, शव नदी में फेंका
दो दिन से था गायब, हत्यारोपी किया गया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। करेली के जीटीबी नगर से अगवाकर युवक की हत्या कर दी गई और शव नदी में फेंक दिया गया। वारदात को कौशाम्बी के कोखराज में अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन शव नहीं बरामद कर सकी है। वारदात चोरी के शक में अंजाम दी गई।
शादाब(28) करेली के जीटीबी नगर का रहने वाला था। चोरी के मामले में कई महीनों पहले वह जेल भेजा गया था। एक फरवरी को वह जेल से छूटा। दो फरवरी को संदिग्ध हालात में वह गायब हो गया। बहुत खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। जिसके बाद घरवालों ने मो. अमजद व उसके भाई आसिफ निवासी जफीर की पुलिया, ऐनुद्दीनपुर करेली के पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। बताया कि आखिरी बार इन्हीं देानेां के साथ शादाब को देखा गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरेापियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पहले तो दोनों इधर-उधर की बातें करते रहे लेकिन सख्ती से पूछताछ में सारी कहानी बयां कर दी। बताया कि चोरी के शक में उन्होंने शादाब की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया कि दो तारीख की रात में वह शादाब को बाइक से कौशाम्बी स्थित कोखराज क्षेत्र में ले गए और फिर वहां हत्या के बाद शव गंगा नदी में फेंक दिया। हालांकि पुलिस अभी सिर्फ आसिफ की ही गिरफ्तारी की बात स्वीकार कर रही है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात कबूली है। बताया है कि नौ-10 महीने पहले शादाब ने उसके घर से बेटी के जेवर चोरी कर लिए थे।