फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गर्ल्स हॉस्टल से बीटेक छात्रा का अपहरण

गर्ल्स हॉस्टल से बीटेक छात्रा का अपहरण

Tue, 17 Apr 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
गर्ल्स हॉस्टल से बीटेक छात्रा का अपहरण
एमएनएनआईटी छात्रा का गर्ल्स हॉस्टल से अपहरण
विज्ञापन

0 परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट, बरामदगी को दूसरे जनपद में पुलिस ने दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
एमएनएनआईटी से बीटेक कर रही एक छात्रा का गर्ल्स हॉस्टल से अपहरण हो गया। छात्रा की मां ने सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में छात्रा की तलाश में टीम गठित कर दी गई। उसकी लोकेशन पश्चिमी यूपी के एक जिले में मिलने पर पुलिस टीम वहां भी पहुंच गई। हालांकि, पुलिस इसे अपहरण का मामला नहीं मान रही है। उसका कहना है छात्रा अपनी मनमर्जी से बाहर गई है।

बाराबंकी की एक छात्रा (22) शिवकुटी में एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर एमएनएनआईटी से बीटेक कर रही है। उसकी मां विनीता सिंह ने शिवकुटी थाने में रोहतक हरियाणा निवासी सुशील जैन पर अपनी पुत्री के अपहरण एवं बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए रविवार को एफआईआर दर्ज करा दी। मां का कहना है गत नौ अप्रैल को पुत्री से बात हुई थी, उसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो सका। मालूम चला उसकी पुत्री का अपहरण करके उसे बंधक बनाया गया है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हो गई। मालूम चला कि सुशील टूर बुक कराने का काम करता है। पुलिस ने जब सुराग लेना शुरू किया तब उनकी लोकेशन पश्चिम यूपी के एक जिले में मिली है। पुलिस टीम उनकी धरपकड़ के लिए वहां पहुंची है। एसओ शिवकुटी के मुताबिक मामले का पटाक्षेप जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed