फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अमेरिका में लापता बेली के इंजीनियरि का पता चला

अमेरिका में लापता बेली के इंजीनियरि का पता चला

Wed, 07 Jun 2017 10:11 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका में लापता बेली के इंजीनियरि का पता चला
इलाहाबाद। अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन महीने से लापता बेली के साफ्टवेयर इंजीनियर दिलीप कुमार श्रीवास्तव का पता चल गया है। शैनोजी थाने की पुलिस ने पिता बृज बिहारी लाल को बुधवार को ई-मेल के माध्यम से इसकी जानकारी दी। पुलिस के इस मेल से सभी तरह की आशंकाएं दूर हो गईं हैं और परिवार में खुशी का माहौल है। 72 वर्षीय पिता का कहना है कि इस मेल ने उन्हें जीने का सहारा दे दिया। उन्होंने बताया कि परिवार वालों की दिलीप से एक-दो दिनों में बात होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बेहतर कॅरियर की उम्मीदों के साथ अमेरिका गए दिलीप का तीन महीने से कोई पता नहीं चल रहा था। अप्रैल के आखिरी सप्ताह से उनके मोबाइल पर इनकमिंग की सुविधा भी खत्म हो गई थी। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में बदले माहौल से आशंकित पिता बृज बिहारी लाल ने कैलिफोर्निया पुलिस से संपर्क करने के अलावा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को भी सूचित किया और मदद की गुहार लगाई। 14 मई को पत्र लिखने के साथ वह संबंधित अफसरों के लगातार संपर्क में रहे। इसके अलावा पीएमओ तथा विदेश मंत्री की ओर से भी मेल के माध्यम से बताया गया कि दिलीप की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


अब जाकर उन्हें राहत देने वाली खबर मिली है। अमेरिका में शैनोजी की पुलिस ने मंगलवार को दिलीप की मीसिंग दर्ज की और बुधवार को उनके सुरक्षित होने की सूचना भी आ गई। पहले पुलिस की ओर से कुछ दिन पहले तक दिलीप के जेल में होने की जानकारी दी गई थी लेकिन अब उनकी वर्तमान लोकेशन भी मिल गई है। वहां की पुलिस ने मेल के माध्यम से सूचित किया है कि परिवार वाले चाहें तो बात कराई जा सकती है। बृज बिहारी लाल का कहना है उनकी ओर से भी वार्ता के लिए मेल से जवाब भेजा गया है। बृज बिहारी ने बताया कि यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर वह हर स्तर से मदद के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी केंद्र
0000000000

अमेरिका में लापता बेली के इंजीनियर का चला पता
0 कैलिफोर्निया में बसे दिलीप की तीन महीने से नहीं मिल रही थी सूचना
0 वहां की पुलिस ने मेल के माध्यम से दी जानकारी, जल्द बात होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed