{"_id":"5cb4e89abdec22147057bc60","slug":"201555359898-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में कार से कुचल गया आठ माह का मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस में कार से कुचल गया आठ माह का मासूम
विज्ञापन

सुबह विदाई के समय हादसा, नाराज लोगों ने दूल्हे के चचेरे भाई को पीटा
बचाने गए लोगों के साथ भी की हाथापाई, मौके से कार समेत चालक फरार
कार व चालक के खिलाफ मुकदमा, चार बाराती पुलिस हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी। क्षेत्र के मेवालाल बगिया तिराहे के समीप स्थित एक वैवाहिक स्थल समारोह में सोमवार को सुबह दूल्हे के चचेरे भाई की इनोवा कार की पहिए के नीचे आकर एक आठ माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने दूल्हे के चचेरे भाई को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे वहां अच्छा खासा हंगामा मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने भीड़ से मार खा रहे कारोबारी समेत अन्य को छुड़ाकर उसके साथ तीन अन्य बारातियों को थाने उठा ले गई। घटना के बाद इनोवा कार चालक मय गाड़ी मौके से भाग निकला।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के मेवालाल बगिया तिराहे के समीप स्थित गंगा गार्डन गेस्ट हाउस में योगेंद्र बिहार नौबस्ता, कानपुर निवासी गंगा प्रसाद अग्रहरि के बेेटे रवि अग्रहरि का प्रयागपुर स्टेशन रोड के रमेशचंद्र अग्रहरि की बेटी पूनम अग्रहरि के साथ विवाह था। रात में शादी सकुशल संपन्न हो गई। दूल्हे का चचेरा भाई अजय अग्रहरि कानपुर से एक इनोवा कार बुक करके बारात आया था। सोमवार सुबह विदाई से ठीक पहले अजय अग्रहरि वाली इनोवा का चालक संदीप कुमार बाहर स्टैंड में खड़ी अपनी गाड़ी बैक कर रहा था। उसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिसकी चपेट में आने से वहां पेड़ के नीचे खेल रहा आठ माह का मासूम बच्चा निखिल पुत्र इंद्रजीत निवासी कसाई मोहल्ला कुचल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे को खून से लथपथ देख वहां कुछ दूर पर सफाई का काम कर रही उसकी मां पूजा की चीख निकल गई। वह दौड़कर पहुंची और बेटे को सीने से लगाकर रोने पीटने लगी। वहां मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो वह चिल्लाते हुए इनोवा चालक की तरफ भागे। इनोवा चालक खतरे को भांपते हुए वहां से भाग निकला। शोर शराबा हुआ तो घराती-बाराती दोनों पक्ष के लोग वहां भागते हुए पहुंच गए। तब तक में अजय अग्रहरि भी पहुंच गए और वह वहां पर बेटे की लाश देखकर बिलख रहे दंपति पूजा और इंद्रजीत को ढांढस बंधाने लगे। इसी बीच किसी ने यह शोर मचा दिया कि ढांढस बंधा रहे अजय अग्रहरि की ही इनोवा कार थी। यह सुनकर लोगों ने अजय अग्रहरि पर हमला कर दिया। जो लोग बचाने पहुंचे उन्हें भी पीटा गया। मारपीट की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह से आवेशित भीड़ के चंगुल से अजय अग्रहरि व अन्य को बचाया। मौके से अजय अग्रहरि समेत चार लोगों को पुलिस थाने उठा ले गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी की कार्रवाई की।
शुआट्स वैज्ञानिक डा. मैकार्टी को अवार्ड
नैनी (ब्यूरो)। समाज एवं किसानों के विकास हेतु कृषि विज्ञान केंद्र में किए गए नवीनतम तकनीकी कार्यों पर शुआट्स के कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं वैज्ञानिक डा. एसडी मेंकार्टी को भारत रत्न राजीव गांधी एजूकेशन एक्सीलेंसी अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। शुआट्स एवं केवीके के परिवार की ओर से डा. एसडी मेकार्टी को बधाई दी गई।
विज्ञापन
36 कलाकारों को लोक कला गौरव सम्मान
नैनी (ब्यूरो)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर नैनी में आयोजित 15 दिवसीय स्वदेशी शिल्प मेले के पांचवें दिन भारतीय लोक कलाओं की प्रस्तुति हुई। जिसमें प्रियांशु श्रीवास्तव एवं आशीष शर्मा के निर्देशन में रमाकांत दल, गणपति संगीत समिति एवं बीन वादक किशन लाल ने भाग लिया। इस अवसर पर दूरदर्शन न्यूज एंकर विवेक रंजन सिंह ने लोक कलाओं के उत्थान में किए जा रहे प्रयास को महत्वपूर्ण पहल बताया। कुंभ के दौरान प्रयागराज के लोक कलाओं में प्रस्तुति देकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले 36 कलाकारों को लोककला गौरव सम्मान दिया गया। साथ ही जमुनापार क्षेत्र में गायन वादन एवं नृत्य एवं अन्य पारंपरिक कलाओं से जुड़े 172 कलाकारों को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष शशांक शेखर पांडेय ने क्षेत्रवासियों को मेले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन एवं स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया।