फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वकील लाल बचन हत्याकांड

वकील लाल बचन हत्याकांड

Sat, 30 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
वकील लाल बचन हत्याकांड
मुख्य आरोपी मिला, अब शूटरों की तलाश
विज्ञापन

प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी में दबिश दी गई
शूटर लगातार बदल रहे हैं ठिकाना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। वकील लाल बचन हत्याकांड के मुख्य आरोपी सदाशिव उर्फ छोटे बच्चा से पूछताछ के बाद पुलिस ने शूटरों की तलाश में दबिश दी है। शुक्रवार को प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी जिलों में कई जगह दबिश दी गई। शूटरों को भी पता है कि पुलिस उनके पीछे है, इस कारण वे लगातार पता बदल रहे हैं।

वकील लाल बचन हत्याकांड में पुलिस ने नामजद आरोपी सदाशिव उर्फ छोटे बच्चा को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस को दो शूटरों के नाम पता चले तो उनकी तलाश में दबिश शुरू हो गई। दोनों गंगापार क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों शूटर तो नहीं मिले लेकिन, उनके कुछ करीबियों को पकड़ लिया गया है। शूटरों के मोबाइल नंबर मिले तो उनकी लोकेशन भी मिल गई। पुलिस की तीन टीमें प्रतापगढ़, वाराणसी और जौनपुर जिलों में दबिश दे रही हैं। शूटरों के मोबाइल बंद हैं। अंतिम काल के आधार पर लोकेशन को ट्रेस किया गया है। मोबाइल काल डीटेल्स के आधार पर पता चला है कि वे लगातार ठिकाना बदल रहे हैं। शूटरों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित जिलों के पुलिस से भी मदद ली गई है। इस मामले में एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह का कहना है कि वकील हत्याकांड के खुलासे के पुलिस बेहद नजदीक है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed