फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   उधारी चुकाने को रिवकरी एजेंट ने दोस्त संग खुद ही गढ़ी कहानी

उधारी चुकाने को रिवकरी एजेंट ने दोस्त संग खुद ही गढ़ी कहानी

Thu, 04 Apr 2019 02:41 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
उधारी चुकाने को रिवकरी एजेंट ने दोस्त संग खुद ही गढ़ी कहानी
बरेली/शाही/दुनका। फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने उधारी चुकाने को गबन में साल भर पहले हटाए साथी की मदद से धनेटा-शीशगढ़ रोड पर 1.62 लाख रुपये की लूट की फर्जी कहानी खुद गढ़ी थी। एसपी देहात ने पुलिस लाइन सभागार में प्रकरण का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात संसार सिंह ने सीओ मीरगंज आलोक अग्रहरि की मौजूदगी में बताया कि अनुज कुमार श्रीवास्तव निवासी मियांपुर मुदस्सरी, सेहरामऊ दक्षिणी जिला शाहजहांपुर भारत माइक्रो फाइनेंसियल इनक्लूजन लिमिटेड मीरगंज ब्रांच में तैनाती से पहले नवाबगंज शाखा में रिकवरी एजेंट था। कई ग्राहकों से लगभग 30 हजार रुपये लोन की किस्तें लेकर कंपनी में जमा नहीं कराई थीं। दबाव बढ़ने पर अनुज ने गबन में साल भर पहले हटाए इसी कंपनी के रिकवरी एजेंट गांव खल्लौर थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर के गुलशेर खां की मदद से शेरगढ़ क्षेत्र के गांवों से जमा की गई 1.62 लाख रुपये की कंपनी की रकम हड़पने को लूट की कहानी गढ़ डाली। पुलिस को चकमा देने के लिए बांह, कंधे पर चाकू से जख्म भी अनुज ने खुद बनाए थे।
विज्ञापन

एक अप्रैल की शाम धनेटा-शीशगढ़ रोड पर जुन्हाई-बीथम के बीच दिनदहाड़े अनुज से 1.62 लाख रुपये लूट की वारदात के शोर पर हड़कंप मच गया था। खुद डीआईजी राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी मुनिराज जी. ने मुआयना कर पुलिस को शीघ्र पर्दाफाश के निर्देश दिए थे। क्राइम ब्रांच, शाही पुलिस की चार टीमें गठित कर दी थीं। पुलिस शुरू से ही वारदात को संदिग्ध मान रही थी। अनुज का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो हकीकत सामने आ गई। अनुज की गुलशेर खां से कई दिनों से लंबी बातचीत हो रही थी। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर इन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी बुधवार सुबह मिर्जापुर चौराहे के पास बाग में दिखाई। लूट के 1.36 लाख रुपये, टेबलेट, लावा, नोकिया और एक अन्य कंपनी का मोबाइल फोन, बाइक तो गुलशेर के पास से 315 बोर तमंचा बरामद दिखाया है। एसपी देहात के मुताबिक इतनी ही रकम लूटी गई थी। अनुज ने बढ़ाकर रकम बताना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed