{"_id":"5c9930ccbdec22145c46e193","slug":"191553543372-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में व्यवसायी के बैग से उड़ाई नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में व्यवसायी के बैग से उड़ाई नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में व्यवसायी के बैग से उड़ाई नकदी
टिवट्र पर शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
प्रयागराज। रामबाग स्थित पथरचट्टी गेस्ट हाउस में बारात के धूमधड़ाके के बीच लड़के के पिता के बैग से शातिर बदमाश ने नकदी उड़ा दी। पैसा गायब होने का पता चलने पर उनके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज देखने पर बदमाश नजर आ गया लेकिन, कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। भुक्तभोगी ने जब टिवट्र पर अपनी पीड़ा बताई जब जाकर करीब बीस दिन बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कीडगंज निवासी रामविष्णु वैश्य गल्ले का कारोबार करते हैं। उनके पुत्र का विवाह सात मार्च को पथरचट्टी गेस्ट हाउस से हुआ। उसी दौरान जब बारात गेस्ट हाउस पहुंची तभी एक बदमाश ने शातिराने अंदाज में उनके बैग से 61 हजार रुपये निकाल लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। भुक्तभोगी ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया लेकिन, पुलिस कार्रवाई को टालती रही। भुक्तभोगी का कहना है गेस्ट हाउस में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकीं लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तहरीर देने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं तब उन्होंने दो दिन पहले टिवट्र पर प्रयागराज पुलिस को टैग करते हुए अपनी व्यथा लिखी। उसके बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज कर लिया।