फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हिस्ट्रीशीटर की हत्या में महिला नामजद

हिस्ट्रीशीटर की हत्या में महिला नामजद

Sun, 07 Oct 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की हत्या में महिला नामजद
हिस्ट्रीशीटर की हत्या में महिला नामजद
विज्ञापन

घरवालों का आरोप-रुपये के विवाद में दी थी धमकी
दो अज्ञात पर भी रिपोर्ट, पुलिस कर रही है तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। खुल्दाबाद के भुसौली टोला में एक दिन पहले हुई हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला को नामजद किया है। साथ ही दो अज्ञात शूटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घरवालों का आरोप है कि कुछ दिनों पहले रुपये के विवाद में आरोपी महिला ने मृतक मनीष को मरवाने की धमकी दी थी। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
भुसौली टोला निवासी मनीष उर्फ मोंटू की शुक्रवार रात 11 बजे के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह घर के सामने स्थित दुकान पर पहुंचा था कि तभी नीली रंग की अपाचे बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मनीष थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर कई मुकदर्म दर्ज थे। देर रात घरवालों ने लूकरगंज निवासी माया को मामले में नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, घरवालों की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि माया से मनीष का कुछ रुपयों को लेकर विवाद था। महीने भर पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि माया ने मनीष को जान से मरवाने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि माया इसी साल फरवरी में मारे गए हिस्ट्रीशीटर राहुल भारतीय की बहन है। राहुल को 16 फरवरी की रात उसके ही तिलकोत्सव कार्यक्रम में गोली मार दी गई थी। दो दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। राहुल पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इंस्पेक्टर रोशनलाल का कहना है कि नामजद महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नहीं मिली गोली, लखनऊ से आए डॉक्टर
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार देर रात तक शव का पोस्टमार्टम चलता रहा। दरअसल दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम शुरू तो हुआ लेकिर शरीर में कहीं गोली नहीं मिली। इसके बाद लखनऊ से डॉक्टर बुलाए गए। इसके बाद भी गोली नहीं मिली तो शव को कॉल्विन अस्पताल में एक्सरे कराने के लिए ले जाया गया। रात नौ बजे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed