फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गद्दा विक्रेता की पिटाई के विरोध में चक्का जाम

गद्दा विक्रेता की पिटाई के विरोध में चक्का जाम

Tue, 12 Sep 2017 09:27 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
गद्दा विक्रेता की पिटाई के विरोध में चक्का जाम
गद्दा विक्रेता की पिटाई के विरोध में चक्का जाम
विज्ञापन

दो छात्रों के खिलाफ नामजद एफआईआर, पुराना कटरा में बंद रहीं दुकानें
इलाहाबाद। कटरा में अच्छे लॉज के पास सोमवार की रात रजाई गद्दे के एक दुकानदार को दो छात्रों ने पीटकर घायल कर दिया। इसके विरोध में मंगलवार दुकानदारों ने चक्का जाम किया और दुकानें बंद रखीं। पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर चक्का जाम खत्म हुआ।

कटरा में अच्छे लॉज के पास राजू साहू की रजाई गद्दे की दुकान है। सोमवार की रात दो लड़के आए और एक गद्दा लेकर पैसे दिए बिना जाने लगे। राजू ने उन्हें रोका तो वे झगड़े पर उतारू हो गया। हाथापाई के बाद दोनों लड़के चले गए और कुछ देर बाद एक दर्जन छात्रों के साथ आए और राजू साहू को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पार्षद पति आनंद अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रात में ही अच्छे लॉज में रहने वाले विकास सिंह और निखिल वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। घटना के विरोध में मंगलवार की सुबह क्षेत्रीय दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं। आनंद के नेतृत्व में दुकानदारों ने चक्का जाम भी किया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। नामजद आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी, एरिया में पुलिस गश्त बढ़ाने और अच्छे लॉज से आपराधिक किस्म के छात्रों को हटाने के लिए दबिश देने की पुलिस ने सहमति दी, तब जाकर चक्का जाम खत्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed