फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गवन के सुसाइड नोट को पचाने की फिराक में पुलिस

गवन के सुसाइड नोट को पचाने की फिराक में पुलिस

Mon, 23 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
गवन के सुसाइड नोट को पचाने की फिराक में पुलिस
गवन के सुसाइड नोट को नहीं भेजा प्रयोगशाला
विज्ञापन

0 शहर के हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस का रवैया ढीलाढाला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जमुना क्रिश्चियन कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य आरके गवन की आत्महत्या के मामले में उनके सुसाइड नोट को रविवार तक विधि विज्ञान प्रयोगशाला नहीं भेजा जा सका है, जबकि इस मामले में पूरी कार्रवाई ही सुसाइड नोट पर टिकी है। मसीही समुदाय के लोगों में इस लेकर रोष है। पुलिस पर आरोप है कि वह कुछ लोगों को बचाने के लिए ढीलाढाला रवैया अपना रही है।
जमुना क्रिश्चियन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आरके गवन ने 18 अप्रैल को घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। 78 वर्षीय गवन पर भूमाफिया होने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुट्ठीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। गवन समेत 11 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज था। पुलिस ने प्रांम्भिक विवेचना में नौ लोगों को क्लीन चिट दे दी, जबकि गवन और विनोद बी लाल के खिलाफ 1 अप्रैल को चार्जशीट लगा दी। गवन के परिजनों का आरोप है पुलिस की इसी एक तरफा कार्रवाई के दबाव में आकर गवन ने अपनी जान ले ली। उनकी जेब से दो सुसाइड नोट बरामद हुए थे। अपने लेटर हैड पर लिखे एक सुसाइड नोट में पुत्र धीरज उर्फ नानू को रोमन हिंदी में पांच लाइनों में नसीहतें दी गईं थीं, जबकि हिंदी में लिखे दूसरे नोट में रुद्रनारायण पाठक, उदयप्रताप सिंह एवं शिवबहादुर सिंह के उत्पीड़न का जिक्र किया था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई। इंस्पेक्टर मुट्ठीगंज निशिकांत प्रधान का कहना है कि जब तक यह बात सिद्ध न हो जाय कि गवन ने ही सुसाइड नोट लिखा है, वह कार्रवाई नहीं कर सकते, लेकिन सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराने के लिए आज तक विधि विज्ञान प्रयोगशाला नहीं भेजा जा सका था। घरवाले जल्द ही इस रवैये की शिकायत अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखी पीड़ा
आरके गवन ने सुसाइड नोट में लिखा कि जमीन का पूरा विवाद एलडीटीए अधिकारियों, सचिव और समय-समय पर चुने गए डायरेक्टर्स की जानकारी में था। यह पूरा स्थान एलडीटीए का था। इस पर कोई विवाद नहीं था। क्रिश्चियन को प्लाट एलॉट करने के बाद घर बनाए गए। कभी भी कहीं से उनको कोई चैलेंज नहीं किया गया और न कहीं से कोई आपत्ति आई। केवल 2015-16 में उपरोक्त लोग 143 नं. प्लॉट को हड़पकर लगभग 1 करोड़ रुपये में उसे बेचने की तैयारी में थे। एलडीटीए की आपत्ति पर यह सारा उपरोक्त विवाद खड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed