फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सड़क पर बेच रहे थे सीमेंट, गिट्टी, ईंट, भरा जुर्माना

सड़क पर बेच रहे थे सीमेंट, गिट्टी, ईंट, भरा जुर्माना

Sun, 23 Jun 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर बेच रहे थे सीमेंट, गिट्टी, ईंट, भरा जुर्माना
फोटो है-------------
विज्ञापन

सड़क पर बेच रहे थे सरिया, सीमेंट
गिट्टी, ईंट, 18000 जुर्माना वसूला
0 नगर निगम का एसीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान
0 मनमोहन पार्क से गुलाटी मार्ग के रास्ते राणा प्रताप चौराहे तक कार्रवाई
प्रयागराज। कटरा के मनमोहन पार्क से शिवराम दास गुलाटी मार्ग पर सड़क ही नहीं नए फुटपाथ पर भी कब्जा है। यहां व्यापारी सरिया, सीमेंट, गिट्टी, ईंट आदि भवन निर्माण सामग्री बेच रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को एसीएम के नेतृत्व में नगर निगम के दस्ते ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18000 जुर्माना वसूला। जुर्माना अदा न करने वालों के बांस-बल्ली और टट्टर तोड़ दिए गए।
एसीएम प्रथम की अगुवाई में नगर निगम के अतिक्रमण निरीक्षक मनोज कुमार ने प्रवर्तन दल के कर्मचारियों और पुलिस के साथ दोपहर में कार्रवाई शुरू की। तोड़फोड़ शुरू होते ही व्यापारी विरोध करने लगे। उन्हें बताया गया कि बृहस्पतिवार को ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा चुकी थी।
विज्ञापन

समझाने पर लोग नहीं माने तो मौके पर ही चालान और जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर अफरातफरी मची रही। स्थानीय नेताओं ने विरोध किया लेकिन वहां से गुजर रहे भाजपा नगर अध्यक्ष ने बीचबचाव किया। उनके समझाने पर लोग शांत हुए। एसीएम ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में कब्जा नहीं हटा तो सोमवार को दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed