फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शौचालय में रखा बम फटा, दो बच्चों की मौत

शौचालय में रखा बम फटा, दो बच्चों की मौत

Tue, 18 Jun 2019 08:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
शौचालय में रखा बम फटा, दो बच्चों की मौत
बारूद में विस्फोट, दो मासूमों के चीथड़े उड़े
विज्ञापन

खेलते वक्त आए चपेट में, एक बच्चे की हालत गंभीर
सरायइनायत में घटना, घर के शौचालय में रखा था विस्फोटक
बीडीडीएस व फोरेंसिक टीम भी पहुंची, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सरायइनायत के दुबावल गांव स्थित एक घर में बने शौचालय में भीषण विस्फोट हुआ। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट शौचालय में छिपाकर रखे गए बारूद में हुआ। बारूद किसने और क्यों रखा, इस बारे में देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
दुबावल गांव निवासी शिवपूजन बिंद सब्जियों की खेती करता है। मंगलवार सुबह वह गंगा कछार स्थित अपनी फसल देखने जबकि उसकी पत्नी गीता मायके गई थी। उसके चार बच्चों में तीसरे नंबर का विजयशंकर (5) व पड़ोस के दो बच्चों सोनम(5) पुत्री राजेश व आयुष (6) पुत्र संजय बिंद के साथ घर के पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते तीनों घर के बाहर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय में पहुंच गए। अचानक वहां भीषण विस्फोट हुआ जिसकी चपेट में आने से तीनों छिटककर दूर जा गिरे। इसमें सोनम के चेहरे और विजयशंकर के पेट व हाथ के चीथड़े उड़ गए थे। उधर, आयुष भी गंभीर हालत में पड़ा तड़प रहा था। मौके पर पहुंचे आसपास के लोग बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां सोनम को मृत घोषित कर दिया गया। उधर गंभीर हाल में विजयशंकर व आयुष को एसआरएन रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने तक विजयशंकर की भी सांसें थम गईं। आयुष को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उधर सूचना पर एसपी गंगापार, सीओ फूलपुर मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम व बीडीडीएस को भी बुलाया गया। जांच के दौरान शौचालय के आसपास भारी मात्रा में रिपिट, छर्रे, साइकिल की चेन के टुकड़े आदि मिले। अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक जांच मेें यही लग रहा है कि शौचालय मेें छिपाकर बारूद व बम बनाने का सामान रखा गया था। हालांकि पूछताछ में गृहस्वामी इस बारे में जानकारी से इंकार करता रहा। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन
अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। यह जरूर है कि शौचालय में भारी मात्रा में विस्फोटक रखा था। जो खेलते वक्त बच्चों के हाथ लग गया और अचानक इसमें विस्फोट हो गया। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्रप्रताप सिंह, एसपी गंगापार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed