{"_id":"5b675c7c4f1c1b8f3e8b54db","slug":"153350053220-meja-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दो की मौत, गांव में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में दो की मौत, गांव में दहशत
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध दशा में दो की मौत, गांव में दहशत
खाना खाने के बाद हुई थी उल्टी, पंद्रह दिन पहले भी हुई थी एक मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मांडारोड। संदिग्ध परिस्थितियों में एक गांव में अधेड़ महिला व पुरुष की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मौत के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मांडा थाना क्षेत्र के लक्षन चौकठा ग्राम निवासी शोभनाथ पटेल (55) शनिवार रात में खाना खाने के बाद सोने चले गए। कुछ समय बाद उन्हें गश आने के साथ उल्टी होने लगी। परिजन कुछ समझ पाते उसी समय उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार उनके घर से कुछ ही दूरी पर कमला शंकर गुप्ता की पत्नी फोटो देवी (52) को भी खाना खाने के बाद उल्टी शुरू हो गई। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। एक रात में घंटे भर के अंतराल में हुई दो मौतों से गांव वाले दहशत में आ गए। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बजाय दोनाें का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव वालों ने बताया कि पंद्रह दिन पहले ग्राम के रहने वाले फूलचन्द्र बघेल (48) की भी इसी दशा में मौत हो गई थी। तब ग्राम वालों ने इसे सामान्य बात मानकर अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन शनिवार को गांव में उसी प्रकार संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणाें में भय व्याप्त है। मृतकों के घर वालों ने बताया कि दोनों को किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। दोनों पूरी तरह स्वस्थ थे और सामान्य दिनों की भांति खाने खाए और सोने चले गए।
स्वास्थ्य टीम आज पहुंचेगी गांव
मांडारोड । दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत के बाद गांव के साथ ही चिकित्सक भी हैरान है। मांडा सीएचसी अधीक्षक संतोष कुमार पांडेय से इस बाबत बात की गई तो बताया कि यदि शव का पोस्टमार्टम किया गया होता तो कारण पता चलता। जो खाना दोनाें ने उस रात खाये थे उसके अवशेष का परीक्षण भी नहीं कराया गया। जिससे स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव जाएगी और मौत के कारणों का पता करने का प्रयास करेगी।