{"_id":"5b3e72bb4f1c1bc6248b4b9c","slug":"153081925814-phoolpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश की तलाश में खाक छानती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश की तलाश में खाक छानती रही पुलिस
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाश की तलाश में खाक छानती रही पुलिस
0 फूलपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद से फरार है मारे गए महेंद्र का साथी
अमर उजाला ब्यूरो
फूलपुर (इलाहाबाद)। बुधवार रात फूलपुर में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है। रात भर खोजबीन की जाती रही लेकिन कोई सुराग फिलहाल नहीं मिल सका है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए इनामी डकैत महेंद्र पासी के बाकी साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। दूसरी ओर बृहस्पतिवार को महेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बता दें कि बुधवार रात फूलपुर में इफ्को के पास बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने घेरने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें कोतवाली प्रभारी संजय कुमार राय घायल हो गए, जबकि जवाबी फायरिंग में पुलिस ने चित्रकूट के कर्वी इलाके के लूट हत्या और अपहरण के आरोपी इनामी बदमाश को मार गिराया था। महेंद्र का एक साथी भाग निकला था। इसके बाद पीएसी व पुलिस के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला।
बदमाश को लगी थीं दो गोलियां
फूलपुर। बुधवार रात इफ्को पुलिस चौकी के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गए इनामी बदमाश को दो गोलियां लगी थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक गोली बदमाश के माथे पर लगी, जो आर-पार हो गई थी और दूसरी गोली उसके सीने में लगी।