{"_id":"5aff31474f1c1bcf408b6514","slug":"152667373020-meja-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडा में फावड़े से मारकर बीवी का कर दिया कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांडा में फावड़े से मारकर बीवी का कर दिया कत्ल
Updated Sat, 19 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फावड़े के वार से पत्नी का कत्ल
एक दिन पहले ही ससुराल से पत्नी और बच्चों को घर लाया था
बहु को बचाने की कोशिश की तो पिता को भी दौड़ा लिया
मेजा/मांडारोड। मांडा के भरारी बरियापुर गांव में गुरुवार की रात एक युवक ने फावड़े के वार से अपनी पत्नी को मार डाला। पिता जब बहु को बचाने दौड़े तो कातिल युवक ने उन्हें भी फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। युवक एक दिन पहले ही पत्नी और बच्चों को ससुराल से घर लाया था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से गांव में कोहराम मचा रहा।
बरियापुर गांव के शकील अहमद की पत्नी बीवी अहिद बानो (35) पति से विवाद के बाद कुछ दिन पहले अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। शकील बृहस्पतिवार को जिगना मिर्जापुर स्थित ससुराल से अहिद और बच्चों को घर ले आया। रात में शकील और अहिद के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो उसने अहिद की पिटाई शुरू कर दी। फिर घर में रखा फावड़ा ले आया और उसी से पत्नी पर वार करना शुरू कर दिया। शकील का पिता बहू की चीख सुनकर उसे बचाने दौड़ा लेकिन शकील ने उसे भी दौड़ा लिया। वह भागकर थाने गया और पुलिस को बुला लाया लेकिन तब तक उसने अहद की फावड़े से हत्या कर दी थी। मां की हत्या अपनी आंखों के सामने देखकर बच्चे बेहद डर गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर गांव में कोहराम मचा रहा। अहिद के मायके वाले भी सूचना पर पहुंच गए थे। वे रोते रहे। उनका कहना था कि शकील ने वादा किया था कि वह अहिद के साथ कभी मारपीट नहीं करेगा। इसीलिए उन्होंने अहिद को विदा किया। उन्हें मालूम होता तो कभी भी अहिद को ससुराल नहीं भेजते।