फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बेगम बाजार घाट पर गंगा में बहे दो युवक

बेगम बाजार घाट पर गंगा में बहे दो युवक

Mon, 21 Aug 2017 10:40 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
बेगम बाजार घाट पर गंगा में बहे दो युवक
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000

बेगम सराय घाट पर गंगा में डूबे दो युवक
0 सोमवार शाम घटना, कगार कटने से एक गिरा तो दूसरा बचाने को कूदा
0 तीसरे दोस्त ने शोर मचाया तो जुटे लोग, गोताखोर नहीं आने से आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज इलाके में सोमवार शाम बेगम सराय घाट पर गंगा में दो युवक बह गए। कगार कटने पर एक युवक गंगा में गिरकर डूबने लगा तो दूसरे युवक ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। वे दोनों उफनाई गंगा में बहे तो उनके तीसरे साथी ने शोर मचाया। वहां भीड़ लगी और धूमनगंज पुलिस पहुंची। देर रात तक वहां लोग जमा रहे लेकिन सूचना देने के तीन घंटे बाद भी गोताखोरों के नहीं आने से परिजनों में भारी नाराजगी रही। मंगलवार सुबह फिर खोजबीन की जाएगी।
नीमसराय इलाके में रहने वाला बीएससी दूसरे साल का छात्र नयाब (19), वेल्डिंग की दुकान में काम करने वाले आफताब (18) और फहद उर्फ छोटू (18) सोमवार शाम करीब चार बजे बेगम सराय की तरफ गंगा घाट पर गए। वे तीनों किनारे खड़े थे। इस अनहोनी में बचने वाले फहद उर्फ छोटू के मुताबिक, अचानक कगार कटने पर नयाब गंगा में गिरकर डूबने लगा। उसे बचाने के इरादे से आफताब भी गंगा में कूद गया। मगर गंगा के उफान में वह भी बहने लगा। घाट पर मौजूद छोटू ने नयाब और आफताब को बहता देखा तो शोर मचाते हुए बस्ती की तरफ गया। दो युवकों के डूबने का पता चला तो तमाम लोग घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन

नयाब और आफताब के परिवार के लोग भी आ गए। कांग्रेसी नेता तारिक सईद अज्जू और धूमनगंज थाना प्रभारी अरुण त्यागी भी पहुंच गए। अंधेरा घिर चुका था लेकिन परिजन बिना बेटों के वहां से जाने को तैयार नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने वहां गोताखोरों को बुलाया। मगर देर रात तक गोतखारो नहीं आ सके। इस पर लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। पुलिस ने लोगों को समझाया कि अब रात में गोताखोर भी उफनाई गंगा में नहीं उतरेंगे इसलिए मंगलवार सुबह खोजबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
सदमे में दो परिवार, बिलखते रहे परिजन
-बेगम सराय घाट पर गंगा में डूबने वाले नयाब और आफताब के परिजन और रिश्तेदार भारी गम में डूबे हैं। नयाब पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता महताब नीमसराय स्थित मदरसा में कार्यरत हैं। जबकि आफताब के पिता इकबाल अहमद का निधन हो चुका है। वह तीन भाइयों में छोटा था। परिवार के गुजारे के लिए वह वेल्डिंग का काम करने लगा था। उसका बड़ा भाई सैलून खोले हैं। परिजन रात तक बिलखते रहे। दोस्तों को डूबते देखने वाला छोटू भी सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed