फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कोचिंग जा रहे छात्र को बस ने कुचला, एक की मौत दूसरा छात्र घायल

कोचिंग जा रहे छात्र को बस ने कुचला, एक की मौत दूसरा छात्र घायल

Tue, 05 Sep 2017 09:07 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग जा रहे छात्र को बस ने कुचला, एक की मौत दूसरा छात्र घायल
डग्गामार बस ने कोचिंग जा रहे छात्र की जान ली
विज्ञापन

साइकिल पर थे तभी बस ने लिया चपेट में, साथी छात्र जख्मी

अमर उजाला ब्यूरो
होलागढ़/सोरांव।
साइकिल पर कोचिंग जा रहे दो छात्र कलंदरपुर-मऊआइमा मार्ग पर डग्गामार बस की चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक छात्र अजीत सेन की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्राइवर बस लेकर भाग गया। मुकदमा लिखकर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
बड़ी जमुई गांव निवासी वीरेंद्र सेन उर्फ श्यामू का पुत्र 15 वर्षीय अजीत सर्वोदय विद्या इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। वह तीन बहनों संध्या, रागिनी, अन्नू के बीच इकलौता भाई था। वह रोज सुबह कोचिंग में पढ़ाई करने जाता था। मंगलवार सुबह भी वह कोचिंग के लिए निकला था। उसके साथ 11 साल का अभिषेक भी था जो अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वे साइकिल पर कलंदरपुर-मऊआइमा मार्ग से गुजर रहे थे तभी निजी डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने से अजीत सेन की वहीं मौत हो गई जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बस लेकर ड्राइवर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

मौके पर जुटे ग्रामीण घायल अभिषेक को सीएचसी ले गए। सिर पर गहरी चोट की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अजीत की मौत की खबर पाकर उसके परिवार और रिश्ते के लोग आ गए। तीनों बहनों तथा माता-पिता के विलाप से हर कोई गमगीन हो गया। मौके पर एसडीएम डीएस पाठक और सीओ जीतेंद्र गिरि भी आ गए। पुलिस ने शव को सील किया। साथ ही परिजनों तथा प्रधान को बड़गांव चौकी ले जाकर उनसे बस चालक के खिलाफ तहरीर ली। ग्रामीणों में चर्चा रही कि छात्र की जान लेने वाली डग्गामार बस एक पूर्व विधायक की है। सीओ सोरांव ने कहा कि अब इलाके में ऐसी बसों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed