{"_id":"5b4e51f64f1c1b6f548b5291","slug":"131531859446-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गया छात्र लापता, अपहरण का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल गया छात्र लापता, अपहरण का मुकदमा
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल गया छात्र लापता, अपहरण का मुकदमा
घर वाले बोले, पारिवारिक दुश्मनों ने अपहरण किया
एसएसपी से मिला वकीलों का प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कीडगंज के कृष्णानगर का रहने वाला कक्षा सात का एक छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। वह 14 जुलाई को घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकला, उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। घर वालों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करते हुए पारिवारिक दुश्मनों पर आरोप लगाया है कि उन लोगों ने बेटे का अपहरण किया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को कई लोगों से पूछताछ भी की गई।
करछना के खाई गांव के रहने वाले संदीप पांडेय अधिवक्ता हैं। वह इन दिनों परिवार समेत कृष्णनगर कीडगंज में रहते हैं। संदीप का बेटा अभय पांडेय उर्फ जीतू (14) माधव ज्ञान केंद्र कालेज खरकौनी में कक्षा सात का छात्र है। 14 जुलाई को अभय स्कूल के लिए घर से निकला लेकिन घर नहीं लौटा। समय बीतने के बाद घर वाले उसे ढूंढने लगे। उसका कहीं पता नहीं चला। दोस्त, रिश्तेदार और पड़ोसी सभी जगह ढूंढने के बाद संदीप ने कीडगंज थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। तब से अभय का कुछ पता नहीं है। मंगलवार को संदीप अपने साथी वकीलों के प्रतिनिधिमंडल के साथ एसएसपी नितिन तिवारी से मिले। संदीप ने बताया कि उनकी गांव में दुश्मनी चल रही है। भाई की 2013 में गोली मारकर हत्या हो चुकी है। वह उस मुकदमे के वादी हैं। पारिवारिक दुश्मन कई बार धमकी दे चुके हैं। उन्हें आशंका है कि उन लोगों ने ही अभय का अपहरण किया है। एसएसपी ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया है। उधर विवेचक दरोगा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने अभय के स्कूल के प्रिंसिपल से पूछताछ की। वह घटना वाले दिन स्कूल नहीं पहुंचा था। यह भी पता चला है कि वह पिछले साल तक कीडगंज में ही एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ता था। इस साल उसका एडमीशन खरकौनी में कराया गया है। अभय के पिता ने कुछ संदिग्ध नंबर बताए हैं, उन्हें सर्विलांस पर लगाकर खोजबीन की जा रही है। उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी।