{"_id":"5a721a4c4f1c1ba0268b7977","slug":"131517427276-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस के छात्रों से मांगी रंगदारी, पिता के घर तक पहुंचे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीपीएस के छात्रों से मांगी रंगदारी, पिता के घर तक पहुंचे बदमाश
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएस के छात्रों से मांगी रंगदारी, पिता के घर तक पहुंचे बदमाश
0 पिस्टल के साथ की थी घेरेबंदी, पुलिस के पहुंचने पर भागे, स्कूटी पकड़ी गई
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
दिल्ली पब्लिक स्कूल नैनी के दो नाबालिग छात्रों से कुछ बदमाशों ने 10 लाख की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर उन्हें धमकाया भी। इतना ही बदमाश छात्रों के घर तक पिस्टल लेकर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश भाग निकले। हालांकि, एक की स्कूटी वहीं छूट गई थी। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो एसएसपी से इस मामले की शिकायत की गई।
एमजी मार्ग सिविल लाइंस के रहने वाले साजिद अली होटल कारोबारी हैं। उनका भतीजा और भांजा डीपीएस नैनी में कक्षा दस के छात्र हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्हें नैनी पुल के पास रोककर धमकी दी जा रही थी। करीब दस दिन पहले दोनों की पिटाई कर उनकी घड़ी छीन ली गई थी। दोनों छात्रों ने डर के मारे कुछ बताया नहीं। इससे बदमाशों का मन बढ़ा और वे साजिद के घर पहुंच गए। वहां भी धमकी दी और बड़े भाई शाहिद से दस लाख की मांग की। इसकी पुलिस से शिकायत की गई। 24 जनवरी को हाईकोर्ट के पास स्थित साजिद के होटल के पास तकरीबन एक दर्जन लड़के पिस्टल लेकर खड़े हो गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी। पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही लड़के भाग निकले, लेकिन एक की स्कूटी मौके से पकड़ गई। पुलिस गाड़ी सिविल लाइंस थाने ले आई। अगले दिन न जाने क्या हुआ, पुलिस ने स्कूटी छोड़ दी और शाहिद को बुलाकर कहा कि बात हो गई है। अब कुछ नहीं होगा। इसके बाद से साजिद और शाहिद लगातार पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दौड़ रहे हैं। उन्होंने एसएसपी आकाश कुलहरि से भी शिकायत की। एसएसपी ने इंस्पेक्टर से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।