{"_id":"5cbb8b66bdec22140012ef5f","slug":"121555794790-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी, बमबाजी मांगने का आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंगदारी, बमबाजी मांगने का आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट क्षेत्र में रंगदारी मांगने की घटना का आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले में उसके साथ शामिल रहने के आरोपी पूर्व सांसद के बेटे शिवांग को पहले ही जेल भेज चुकी है।
कैंट गणेश नगर के दूध व्यापारी देवानंद मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि शिवांग व हिमांशू तिवारी ने 10 हजार रुपये गुंडा टैक्स मांगे थे जिस पर उसने छह हजार रुपये दिए। सात फरवरी को 8.30 बजे रात शिवांग, हिमांशू तिवारी व सेवतांशू दुबे डिजायर कार से उसके घर पर आए और तमंचा सटाकर और रुपये मांगने लगे। मना करने पर गालीगलौच की और भागने पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में कुछ दिनों पहले ही शिवांग को जेल भेजा था। शनिवार को बेली चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने आरोपी सेवतांशु को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।