फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   15 लाख की चोरी में रिपोर्ट दर्ज

15 लाख की चोरी में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 Jun 2017 09:51 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
15 लाख की चोरी में रिपोर्ट दर्ज
15 लाख की चोरी में घर के भेदिए की तलाश
विज्ञापन

लूकरगंज में साइकिल व्यवसायी के घर हुई चोरी में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
लूकरगंज में सोमवार को सरेशाम 15 लाख की चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब तक की जांच के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि घटना में किसी घर के भेदिए का हाथ है, जिसे मालूम था कि व्यवसायी का परिवार बाहर गया है और भतीजा दुकान से देर रात घर पहुंचता है। शक के दायरे में एक-दो लोग हैं। मंगलवार को सीओ प्रथम और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर जाकर पूछताछ की।

लूकरगंज में रहने वाले साइकिल व्यवसायी प्रदीप यादव कुछ दिन पहले बक्सर बिहार में परिवार की एक शादी में शरीक होने गए थे। सोमवार सुबह उनका भतीजा महावीर यादव घर में ताला लगाकर सिविल लाइंस स्थित दुकान चला गया था। शाम को चोरों ने सभी कमरों का ताला तोड़कर तकरीबन 15 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। सूचना पर प्रदीप देर रात वापस आ गए। महावीर की तहरीर पर पुलिस ने रात में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को इंस्पेक्टर खुल्दाबाद के बाद सीओ प्रथम भी जांच के लिए घर पहुंचे। सीओ प्रथम केजी सिंह ने बताया कि अब तक की जांच से साफ है कि इस कांड में किसी परिचित का हाथ है, जिसे परिजनों के बारे में पूरी जानकारी थी। इतना ही नहीं उसे यह भी पता था कि कहां-कहां गहने और नकदी रखी है। एक और जानकारी मिली है कि मेन गेट तो बंद था, लेकिन जिस रास्ते से ऊपर के कमरे में जाया जाता है, वह खुला हुआ था। घरवालों का कहना है कि चोरों ने किसी तरह से खोला है। सीओ ने बताया कि बुधवार को आसपास के जितने भी सीसीटीवी कैमरे हैं, सबकी फुटेज मंगवाई जाएगी। घरवालों ने बताया है कि कुछ समय पहले घर में लकड़ी का काम हुआ था। पुलिस ने उन कारीगरों का भी नंबर लिया है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed