फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवती और उसके बच्चे जिंदा जले

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती और उसके बच्चे जिंदा जले

Mon, 22 Apr 2019 10:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती और उसके बच्चे जिंदा जले
संदिग्ध हालात में युवती
विज्ञापन

और दो बच्चे जिंदा जले
0 कोरांव के खेदूपुर गांव में घटना, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
0 पति, ससुर और सास को पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
कोरांव (प्रयागराज)। यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र के खेदूपुर गांव में सोमवार की शाम संदिग्ध हालातों में एक युवती और उसके दो बच्चे जिंदा जल गए। आग घर में भी फैल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन घर भी जल गया था। दोनों बच्चे खपरैल और बांस बल्ली के बीच दब गए थे। उन्हें किसी तरह बाहर निकालकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, ससुर और सास को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक एफआईआर नहीं दर्ज हुई थी। तहरीर का इंतजार किया जा रहा था।
बड़ोखर बाजार के पास खेदूपुर गांव में रहने वाले दिनेश दुबे की पत्नी शिखा (28) अपने दो बच्चों अंजना (3) और रंजना (1) के साथ सोमवार की शाम घर पर थी। शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक गांव वाले आग बुझाते, घर में भी आग फैल गई थी। खपरैल और बांस बल्ली का घर लगभग गिर गया था। आग से बुरी तरह झुलसी शिखा घर से बाहर निकल आई थी, लेकिन बच्चे अंदर ही थे। पुलिस को सूचना दी गई। किसी तरह आग बुझाने के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शिखा की सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना मायके वालों को दी गई तो वे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर एसडीएम जीतेंद्र पाल, तहसीलदार अनीता देवी, सीओ उमेश शर्मा, इंस्पेक्टर एके दीक्षित आदि अधिकारी पहुंच गए। आस पास के लोगों से बात की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मायके वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है लेकिन एहतियातन पति दिनेश दुबे, ससुर रामनाथ दुबे और सास को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मायके वाले जैसी तहरीर देंगे, उसके मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन


दो दिन पहले हुआ था झगड़ा, विदा नहीं किया था दिनेश ने
कोरांव। खेदूपुर गांव के दिनेश दुबे की शादी पास के धूंस गांव की शिखा के साथ हुई थी। पिछले कुछ समय से घरेलू कलह चल रही थी। गांववालों के मुताबिक दो दिन पहले शिखा के मायके वाले उसे विदा कराने आए थे, लेकिन दिनेश ने उसे विदा नहीं किया था। इसके बाद से कलह और बढ़ गई थी। घटना के समय सास घर में मौजूद था। उसका कहना था कि शिखा ने खुद ही आग लगाई है। हालांकि, मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed