फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime: two arrested including sister-in-law in Lalchandra suicide case

crime : लालचंद्र खुदकुशी केस में भाभी समेत दो गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2022 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime: two arrested including sister-in-law in Lalchandra suicide case
लालचंद्र खुदकुशी केस में भाभी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

-भाभी ने छेड़खानी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसी कारण की थी खुदकुशी
प्रयागराज। खुल्दाबाद के चकिया में लालचंद उर्फ गुड्डू सोनकर (30) की खुदकुशी के मामले में भाभी और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लालचंद्र के सुसाइड नोट के आधार पर भाभी और उसकी बहन समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

चकिया निवासी लालचंद खुल्दाबाद सब्जीमंडी में मुंशी का काम करता था। बुधवार की सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने सड़क जाम कर दी। सूचना पर खुल्दाबाद व आसपास के थानों की फोर्स व पीएसी मौकेपर पहुंच गई। सीओ ने बहुत समझाया तब जाकर लोग शांत हुए और फिर शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। लालचंद्र के पास से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमेंउसने लिखा कि ‘उसकी भाभी ने उसे छेड़खानी के फर्जी मुकदमे में फंसा दिया। घटना मारपीट की थी और इसमें छेड़खानी के साथ ही लूट का भी आरोप लगाया गया। धूमनगंज पुलिस ने भी बिना जांच पड़ताल के ही केस भी दर्ज कर दिया। इसी से परेशान होकर वह अपनी जान दे रहा है।’ सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार को उसकी भाभी माला सोनकर और भाभी की बहन अर्चना सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed