{"_id":"62c9d182a9142402f5594fcc","slug":"crime-news-villagers-thrashed-the-thief-who-entered-the-house-the-homeowner-was-also-serious-in-the-knife-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News : घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, चाकू से हमले में गृहस्वामी भी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News : घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, चाकू से हमले में गृहस्वामी भी गंभीर
Sun, 10 Jul 2022 12:35 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:35 AM IST
सार
थाना क्षेत्र के सरसेंडी उमापुर निवासी अजय कुमार पुत्र राम लखन शुक्रवार शाम खाना खा कर परिवार के साथ सो गया। इसी बीच उसके घर में देर रात पांच बदमाश चोरी करने की नियत से घुस गए। चोर घर का सामान इधर उधर करने लगे।
विज्ञापन
Crime Scene
- फोटो : social media
विस्तार
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरसेड़ी के मजरा उमापुर में शुक्रवार रात घर में चोरी करने घुसे पांच चोरों में से एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे पुलिस वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं चोरों ने गृहस्वामी पर भी चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सरसेंडी उमापुर निवासी अजय कुमार पुत्र राम लखन शुक्रवार शाम खाना खा कर परिवार के साथ सो गया। इसी बीच उसके घर में देर रात पांच बदमाश चोरी करने की नियत से घुस गए। चोर घर का सामान इधर उधर करने लगे। आहट सुन कर अजय कुमार की आंख खुल गई । उसने आवाज दी तो चोरों ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जग गए। सभी लोग शोर मचाने लगे तो चोर वहां से भागने लगे।
विज्ञापन
आवाज सुन कर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और एक बदमाश को घेरकर पकड़ लिया। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर बारा थाना प्रभारी कमलेश कुमार व उप निरीक्षक विजय कुमार पांडेय ने चोर को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चोर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं घायल गृहस्वामी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि घायल गृह स्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन