{"_id":"6268484c64484f209840a46f","slug":"crime-news-prayagraj-forgery-allahabad-news-ald3317810149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : 55 लाख में बेच दीसोसाइटी की जमीन, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : 55 लाख में बेच दीसोसाइटी की जमीन, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 लाख में बेच दी सोसाइटी की जमीन, आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज। कर्नलगंज में एक युवक ने सोसाइटी की जमीन को अपना बताकर दो लोगों को 55 लाख रुपये में बेच दिया। भुक्तभोगी जब कब्जा लेने पहुंचे पता चला कि जमीन युवक की नहीं है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बेगम सराय धूमनगंज रहने वाले साहिल के बाबा के पास कर्नलगंज में जमीन थी। उन्होंने वर्षों पहले राजकमल सोसाइटी को बेच दी थी। साहिल ने जमीन के कुछ कागजात की फोटोस्टेट रखा था। उसी के सहारे उसने तेलियरगंज के रहने वाले राजा सोनी और नीलम कुमारी को 55 लाख रुपये में वही जमीन बेच दी। उसने बताया था कि बाबा के नाम जमीन है लेकिन उनकी मौत हो चुकी है। वह बाबा का वारिस है। राजा और नीलम ने पैसे देने के बाद जब मकान पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे तो राजकमल सोसाइटी वालों ने उन्हें बताया कि यह जमीन को वर्षों पहले उन्हें बेची जा चुकी है। राजा सोनी और नीलम कुमारी ने थाने पर तहरीर दी। जांच की गई। फर्जीवाड़े का सुबूत मिलने के बाद साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मंगलवार को पुलिस ने साहिल को फर्जीवाड़े में जेल भेज दिया।