फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

बच्ची की टॉयलेट साफ न की तो चाकू से बीवी का गला रेता

Tue, 01 Oct 2019 09:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। कस्बे में रविवार रात विवाद के बाद पति ने पत्नी का गला चाकू से रेत दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के ससुर के मुताबिक उनके बेटे का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उससे दो बेटियां हैं। रात में एक बेटी ने टॉयलेट की तो बहू ने उसे साफ करने से इनकार कर दिया। बंद कमरे में विवाद बढ़ा तो बेटे ने यह घटना कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि तहरीर न आने के कारण रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी स्मैक का लती है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी जाहिद हुसैन ने तीन साल पहले पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। उसकी दो बेटियां हैं। दो माह पहले उसने थाना शीशगढ़ के मोहल्ला गढ़ी निवासी नसरीन (25) से निकाह कर लिया। रविवार रात पति पत्नी और दोनों बेटियां अंदर कमरे में सो रहे थे। तभी दंपती में झगड़ा शुरू हो गया। जाहिद के पिता जाकिर के मुताबिक बहू की चीख सुनकर वह उठे और दरवाजे के पास पहुंचे तो अंदर से बंद था। जंगले से पर्दा हटाकर देखा तो बहू के गले से खून बह रहा था। उनकी बेटी ने जंगले के सहारे अंदर जाकर कुंडी खोलकर बहू को निकाला। जाहिद भी घबराया हुआ था। वे लोग बहू को सीधे जिला अस्पताल लाए पर यहां पुलिस की स्वीकृति और चिट्ठी को जरूरी बताया गया। मरहम पट्टी कराकर वे थाने गए तो पुलिस ने जाहिद को बैठा लिया और नसरीन को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जाकिर के मुताबिक जाहिद की पहली पत्नी से पैदा छोटी बेटी ने टॉयलेट कर दी थी। दिन में ऐसा होने पर उनकी बेटी उसके कपड़े साफ कर देती थी पर रात में जब जाहिद ने नसरीन से बेटी के कपड़े साफ करने को कहा तो उसने मना कर दिया। कहा कि वह बाकी सब काम करने को तैयार है पर बच्चों की टॉयलेट साफ नहीं करेगी। शायद इसी बात पर झगड़ा बढ़ गया। वहीं आसपास के लोगों ने जाहिद को स्मैक का लती बताया। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि जाहिद को थाने में बैठा लिया है। घटना तो उसी ने की है। कोई तहरीर नहीं आने के कारण रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन


मायके वाले भी स्तब्ध
जिला अस्पताल में बैठीं नसरीन की मां हबीबन और भाई आरिफ भी घटना से स्तब्ध थे। हबीबन का कहना था कि वह रविवार को बेटी की ससुराल गई थीं। शाम को ही अपने घर आई थीं। तब बेटी ने किसी तरह की शिकायत नहीं की। किस बात पर झगड़ा हुआ और नौबत गला काटने की आई, नहीं जानतीं। बेटी के सही होने का इंतजार कर रही हैं। उससे पूछताछ के बाद ही कोई कार्रवाई कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे और गुस्से ने कराई घटना
बताते हैं कि निकाह के बाद नसरीन को जब जाहिद के नशेड़ी होने का पता चला तो घर में क्लेश होने लगा। मजदूरी करके जो रुपये लाता उसे स्मैक और शराब पर खत्म कर देता। रविवार रात करीब 11 बजे भी वह नशे की हालत में घर आया। फिर और स्मैक खरीदने के लिए रुपये मांगने लगा। नसरीन ने मना किया तो वह नाराज हो गया। बाकी कसर टॉयलेट साफ करने को नसरीन के इनकार ने पूरी कर दी। हिरासत में आरोपी जाहिद ने बताया कि वह नशा नहीं करता है। बेटियों की देखभाल नहीं करने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed