फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

कब्जा हटाने का विरोध किया तो पुलिस ने महिलाओं सड़क पर गिराकर पीटा

Fri, 27 Sep 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
crime
मीरगंज। सिंधौली गांव की गौंटिया में सड़क किनारे बटिया और लड़की रखकर अवैध कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम का विरोध करने पर मीरगंज थाने से पहुंची फोर्स ने महिला को गलियों में जमकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें तीन महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए। सात लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने मामले में हरिओम गुप्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिंधौली के हरीओम गुप्ता ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर गांव आम रास्ते के दोनों ओर उपलों के बटिया और लकड़ियां रखकर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी, कानूनगो बिहारी लाल पुलिस टीम के साथ जेसीबी लेकर कब्जा हटाने पहुंचे थे। बटिया और लकड़ियां हटाना शुरू किया तो महिलाओं और पुरुषों ने विरोध शुरू कर दिया। राजस्व टीम नहीं मानी तो पथराव शुरू कर दिया। जिससे पुलिस और प्रशासन के पैर उखड़ गए और वहां से भागने लगे। इसके बाद बल प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ना चाहा, लेकिन भीड़ नहीं हटी। इसके बाद थाने से और फोर्स बुलाई गई, जिसने पुरूषों सहित महिलाओं को भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा, जिसमें रामा शंकर, रेशम देवी, अनीता और ओमवती घायल हो गईं। पुलिस ने राजीव, नरेश, दुर्गा प्रसाद, हरीओम गुप्ता, रामभरोसे, मोनू गुप्ता और अजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सिंधौली से बलेही पहाड़पुर को आम रास्ता जाता है। उस रास्ते के दोनों तरफ 8-8 मीटर ग्राम समाज की जमीन है, जिस पर सदियों से लोग बटिया और लकड़ियां आदि रख देते हैं। हरिओम गुप्ता अपने निजी स्वार्थ के लिए गरीबों के बटिया और लकड़ियां हटवाकर सरकारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


- पुलिस टीम के साथ कब्जा हटवाने गए थे। कुछ महिलाओं ने विरोध जरूर किया था, लेकिन पथराव की बात गलत है। अरविंद कुमार तिवारी, तहसीलदार मीरगंज
- मामले में हरिओम गुप्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। बाकी राजस्व विभाग के अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed