{"_id":"6966f7115344452e0ac3eb4f1cee2403","slug":"crime-hindi-news-644","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों और भाजपाइयों में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों और भाजपाइयों में चले लात-घूंसे
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Wed, 13 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेसियों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला और अध्यादेश की प्रतियां फूंकीं। इस दौरान सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर कांग्रेसी और भाजपाई आमने-सामने आ गए। भाजपाइयों ने कांग्रेसियों से प्रधानमंत्री पुतला छीनने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुंआ। वहीं, कलक्ट्रेट में भी कांग्रेसियों ने अध्यादेश की प्रतियां जलाने के साथ केेंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेसियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित हर ब्लॉक में अध्यादेश की प्रतियां फूंकीं। इस बीच कुछ कांग्रेसी हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे के नेतृत्व में सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने पहुंच गए। पुतला जलाने से पहले ही भाजपा नेता नन्हू पंडित, संदीप शुक्ला, अजय सोनकर शास्त्री सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और पुतला छीनने लगे। इसी छीनाझपटी में दोनों तरफ से पहले धक्कामुक्की शुरू हुई और फिर मारपीट होने लगी। जमकर लात-घूंसे चले।
कांग्रेसियों का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसएसपी को घेराव किया जाएगा। उधर, कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की प्रतियां फूंकी। इस दौरान शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह सहित पार्टी नेता किशोर वार्ष्णेय, परवेज सिद्दीकी, तस्लीमउद्दीन, अजय श्रीवास्तव, डॉ. वीके दीक्षित, यशवीर सिंह यादव, अनिल कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।