{"_id":"6641fa2f49b71a65e70698fe","slug":"crime-10-23-lakh-cash-and-note-counting-machine-found-in-liquor-smuggler-s-house-police-busy-in-preparing-re-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime : शराब तस्कर के घर 10.23 लाख नकद व नोट गिनने की मशीन मिली, रिमांड तैयार करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime : शराब तस्कर के घर 10.23 लाख नकद व नोट गिनने की मशीन मिली, रिमांड तैयार करने में जुटी पुलिस
Mon, 13 May 2024 05:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 May 2024 05:01 PM IST
सार
दीपक सरदार तोपखाना कैंट का रहने वाला है। उसे दो साथियों अनीस व शरदराज सोनकर के साथ जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उससे मिली जानकारी के आधार पर उसके घर पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
पैसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धूमनगंज में एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर गुरमीत सिंह नारंग उर्फ दीपक सरदार के घर में रविवार को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान 10.23 लाख नकद व नोट गिनने की मशीन मिली। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से उसे अस्पताल में रखा गया है। पुलिस उसका रिमांड बनवाने की कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
दीपक सरदार तोपखाना कैंट का रहने वाला है। उसे दो साथियों अनीस व शरदराज सोनकर के साथ जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उससे मिली जानकारी के आधार पर उसके घर पर छापा मारा गया। वहां 10.23 लाख नकद के साथ एक नोट गिनने की मशीन भी बरामद हुई। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। गिरफ्तारी के बाद फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से उसे अस्पताल में रखा गया है। धूमनगंज थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पिस्टल सटाकर मांगी थी रंगदारी
उधर दीपक सरदार पर पूरामुफ्ती में पांच लाख रंगदारी मांगने के मुकदमे में एक और बात सामने आई है। वादी महेंद्र कुमार साहू का आरोप है कि शराब माफिया होने के साथ दीपक सरदार अवैध असलहों का भी धंधा करता है। इसमें उसका दोस्त राजू व कुछ अन्य लोग भी साझेदार हैं। आरोप है कि दीपक व उसके साथियों ने उससे कहा कि व्यवसाय करना है तो पांच लाख रंगदारी देनी होगी।
विज्ञापन
डरकर उसने पिछले साल 16 अगस्त को 61 हजार नकद उसके खाते में भेजे, साथ ही छिपकर रहने लगा। चार-पांच दिन पहले घर जाते वक्त सफेद चारपहिया से रात में मंदर मोड़ से आगे दीपक सरदार, राजू और कुछ अज्ञात लोग जो अपने को अधिवक्ता बता रहे थे ने उसे घेर लिया। गाड़ी से नीचे उतारकर पिस्टल सटाकर पांच लाख रंगदारी मांगी। पूरामुफ्ती पुलिस जांच में जुटी है।