{"_id":"5de5701b8ebc3e54961559db","slug":"crimc-meerganj-news-bly386383119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशगढ़ के प्रेमी युगल का वीडियो फिर वायरल, पुलिस से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशगढ़ के प्रेमी युगल का वीडियो फिर वायरल, पुलिस से मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशगढ़। सोशल मीडिया पर फिर वीडियो वायरल कर शीशगढ़ के प्रेमी युगल ने पुलिस सुरक्षा मांगी है। वीडियो में प्रेमी युगल ने परिवार से जान का खतरा बताया है। वायरल वीडियो की क्षेत्र में काफी चर्चा है। बता दे कि हाईकोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर स्टे दे दिया है।
कस्बा के एक मोहल्ला निवासी प्रेमी युगल 21 नवंबर को घर से लातपा हो गए थे। तभी से दोनों के परिवार उनकी तलाश कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने वीडियो वायरल खुद को बालिग बताया था और सुरक्षा की मांग की थी। सोमवार को फिर दोनों ने वीडियो वायरल कर खुद को बालिग बताया और मर्जी से घर छोड़कर जाने की बात कही। युवक पप्पू प्रजापति और लड़की ने परिवार वालों पर गुंडे पीछे लगाने की बात कही। वीडियो में दोनों ने बरेली पुलिस से घरवालों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि स्टे के बारे में अभी थाने पर कोई सूचना नहीं आई है। और न ही वायरल वीडियो की जानकारी है। यदि दोनों थाने आते हैं तो सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।