फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cow smuggler Muzaffar property worth crores was attached by the police, action was taken in the G

Prayagraj : सपा ब्लॉक प्रमुख को करीब करोड़ का एक और झटका बम्हरौली में दो बेशकीमती मकान गैंगस्टर के तहत कुर्क

Fri, 16 Sep 2022 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 08:43 PM IST
सार

नवाबगंज के चफरी का रहने वाला मुजफ्फर वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। उसके खिलाफ  पिछले साल पूरामुफ्ती में गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में 13 अन्य भी आरोपी बनाए गए थे। इसी मामले में कुर्की की गई। 

विज्ञापन
Cow smuggler Muzaffar property worth crores was attached by the police, action was taken in the G
Prayagraj News : गौतस्कर मुजफ्फर की संपत्ति कुर्क करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौड़िहार से सपा ब्लॉक प्रमुख व कुख्यात गोतस्कर गिरोह सरगना मो. मुजफ्फर की 11.5 करोड़ मूल्य की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क कर दी गई। पूरामफ्ती के लाल बिहारा बम्हरौली मोहल्ले में स्थित बेशकीमती दो मकानों पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब उसकी अन्य संपत्तियों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन



नवाबगंज के चफरी का रहने वाला मुजफ्फर वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। उसके खिलाफ  पिछले साल पूरामुफ्ती में गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में 13 अन्य भी आरोपी बनाए गए थे। इसी मामले में कुर्की की गई। 
विज्ञापन



एसपी सिटी संतोष कुमार मीणा पूरामुफ्ती, धूमनगंज व खुल्दाबाद की फोर्स लेकर शनिवार शाम पांच बजे लालबिहारा पहुंचे। इसके बाद कुल 1133 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले इन दोनों मकानों को मुनादी कराने के बाद कुर्क कर दिया गया। साथ ही कार्रवाई से संबंधित नोटिस बोर्ड भी लगवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फर पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुताबिक, वह अंतरजनपदीय गोतस्कर गिरोह का सरगना है। उस पर प्रयागराज के अलावा वाराणसी, कौशाम्बी, फतेहपुर, भदोही व चंदौली में 31 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले गोवध अधिनियम के हैं। पिछले साल उसने जेल में रहते हुए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था।


12 संपत्तियों पर पहले हो चुकी है कार्रवाई
मुजफ्फर गैंग की 12 संपत्तियों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। अगस्त में बम्हरौली उपरहार व खुल्दाबाद के बक्शी बाजार मोहल्ले में कुल सात व अप्रैल में पूरामुफ्ती के बेगम बाजार स्थित पांच भूखंड व मकानों को गैंगस्टर के तहत कुर्क किया गया था। इनका कुल मूल्य करीब 10 करोड़ रुपये बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed