फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cow smuggler Muzaffar demands extortion of two crores, another case

Prayagraj : गोतस्कर मुजफ्फर ने दो करोड़ की मांगी रंगदारी, एक और केस

Sat, 11 Nov 2023 01:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 01:49 PM IST
सार

कौड़िहार निवासी राकेश बीडीसी हैं। उनकी ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विकास खंड कौड़िहार में मुजफ्फर ने अपने मुकदमों को छिपाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य बन गया। इस संबंध में उसकी ओर से दाखिल सदस्यता निरस्तीकरण याचिका विचाराधीन है।

विज्ञापन
Cow smuggler Muzaffar demands extortion of two crores, another case
कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोतस्कर गिरोह सरगना और कौड़िहार से सपा ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ है। नवाबगंज थाने में बीडीसी राकेश यादव की ओर से लिखाए गए मुकदमे में रंगदारी मांगने के साथ ही धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इसमें कुल पांच लोग नामजद किए गए हैं।

विज्ञापन


कौड़िहार निवासी राकेश बीडीसी हैं। उनकी ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विकास खंड कौड़िहार में मुजफ्फर ने अपने मुकदमों को छिपाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य बन गया। इस संबंध में उसकी ओर से दाखिल सदस्यता निरस्तीकरण याचिका विचाराधीन है। आरोप यह भी है कि 21 सितंबर को लगभग तीन बजे दिन कसारी नहर के पास मुजफ्फर ने उसकी गाड़ी रोक ली। धमकी देते हुए कहा कि याचिका वापस ले लो वरना जो हश्र रामजी यादव का किया है, उससे बुरा हाल कर दूंगा।
विज्ञापन


यह भी कहा कि मेरा दो करोड़ से ज्यादा रुपये जमानत व चुनाव में खर्च हो चुका है, उसे जल्दी से जल्दी दे दो। ऐसा न करने पर जान से मार दिए जाओगे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरी गाड़ी से सुभाष पटेल, कृष्णा पाल, राजपाल यादव व जैद राइफल लेकर उतरे और राइफल सटाकर कहा कि मुजफ्फर के कहे के अनुसार जल्द रुपये देकर माफी मांग लो। ऐसा न करने पर परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले भेजा गया है जेल


मुजफ्फर को बीते 15 अक्तूबर को सोरांव में दर्ज गोकशी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एक दिन पहले उसे बमरौली स्थित एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस से बचने के लिए उसने बुरका पहन लिया था जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस पर अलग-अलग जनपदों में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह अंतरराज्यीय गोतस्कर गिरोह का सरगना है। उस पर पांच महीने पहले भी पूरामुफ्ती थाने में एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें उसके छह भाई भी नामजद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed