फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Covid care center in three hospitals, 200 patients will be admitted

तीन अस्पतालों में कोविड केयर सेंटर, 200 मरीज होंगे भर्ती

Fri, 22 May 2020 01:27 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Covid care center in three hospitals, 200 patients will be admitted
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों की संख्या के अनुपात में उनको भर्ती और उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तीन अस्पतालों को कोविड केयर सेंटर के रूप में तब्दील किया गया है। फाफामऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 30 बिस्तरों वाले कोविड केयर सेंटर तैयार है। यहां एसेम्टोमैटिक कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किए जाएंगे। वहीं रेलवे अस्पताल और ईएसआई हॉस्पिटल नैनी को भी कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। यहां क्रमश: 100 और 50 बेड होंगे।
विज्ञापन


 जिले में कोरोना संक्रमितों के लिए कोटवा बनी में लेवल वन हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। वहीं एसआरएन अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को भर्ती किए जाने की व्यवस्था है। हाल के दिनों में कोविड पीड़ितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फाफामऊ के एलबीएच मेडिकल कॉलेज को कोविड सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने यहां  कोरोना संक्रमित ऐसे मरीजों को भर्ती करने का निर्णय लिया है, जिनमें लक्षण नहीं दिखते। फिलहाल 30 बिस्तरों की क्षमता वाले इस अस्पताल में अगले एक से दो दिन में मरीजों को भर्ती करने का काम शुरू किया जाएगा। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती का काम पूरा कर लिया गया है। मरीजों की संख्या को देखते हुए यहां बिस्तरों की संख्या 100 तक की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रेलवे अस्पताल में सौ बेड का कोविड केयर सेंटर होगा। यहां किस तरह के मरीज भर्ती किए जाएंगे, इस बारे में अफसरों की बैठक में तय किया जाएगा। इस बार कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए नैनी के ईएसआई को एल वन कोटवा हॉस्पिटल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। 

कोटवा बनी हॉस्पिटल में अब होंगे 60 बेड

कोटवा बनी लेवल वन हॉस्पिटल की क्षमता 30 मरीजो के इलाज की है। बृहस्पतिवार की सुबह यहां 31 कोरोना संक्रमित भर्ती थे। अब इस हॉस्पिटल की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यहां 60 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा विकसित की जा रही है। 


लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों की भर्ती की जाएगी। अन्य दोनों अस्पतालों में संसाधन और स्टाफ की तैनाती की जा रही है। साथ ही कोटवा बनी में भी क्षमता विस्तार कर 60 मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। 
- मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी. सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed