{"_id":"5eefa3bb8ebc3e42d162c46d","slug":"covid-19-businessman-s-mother-daughter-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत कारोबारी की मां बेटी भी कोरोना पाजिटिव निकले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत कारोबारी की मां बेटी भी कोरोना पाजिटिव निकले
Mon, 22 Jun 2020 12:06 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से काल के गाल में समाए व्यापारी की मां और बेटी की रिपोर्ट भी शुक्रवार को पाजिटिव पाई गई है। इससे पीड़ित परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। उधर सप्ताह भर से हाट स्पाट इलाके में बैंकिंग सेवाएं व कारोबार ठप होने से लोगों को हलाकानी उठानी पड़ रही है। कोरोना के खौफ से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
मुख्य बाजार निवासी एक अधेड़ की शुक्रवार को कोरोना से मौत हो गई थी। पांच दिन पहले उसे एसआरएन के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। मौत के सदमे से परिजन उबर पाते, सोमवार को बुजुर्ग मां और बेटी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आते ही खलबली मच गई। सप्ताह भर से बंद पड़े बाजार में सन्नाटा पसर गया, लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
हाट स्पाट घोषित होने से प्रशासन ने व्यापारिक प्रतिष्ठान, ठेले, खोमचे, गुमटी, सब्जी आदि सभी प्रकार की गतिविधियाें को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। बैंक की सभी शाखाओं में भी तालाबंदी होने से जनजीवन अस्तव्यस्त है। वहीं कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा होने से कस्बे के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भय और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन