फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   covid 19: Bharia's 8 village included in containment zone

बहरिया के आठ गांव कंटेनमेंट जोन में शामिल

Mon, 22 Jun 2020 12:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
covid 19: Bharia's 8 village included in containment zone
बंगलूरू में हवाई अड्डे पर एक यात्री का पहचान पत्र देखता सुरक्षा कर्मी। - फोटो : PTI

पिता पुत्र के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से बहरिया में गतिविधियां बढ़ गई हैं। प्रशासन ने आठ गांव को कन्टेंमेन्ट एरिया में शामिल किया है। धमौर गांव को  हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बहरिया के धमौर गांव लखन चौराहा निवासी पिता पुत्र मुंबई में रह कर आम बेचने का काम करते हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के फैलने से दोनों 11 मई को गांव वापस आए थे। तबियत खराब होने पर पिता पुत्र ने सीएचसी मैलहा में जांच करवाई तो दोनों में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर कोविड 19 की जांच के लिए एसआरएन भेजा गया। बुधवार की दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डा. अनुराग तिवारी ने बताया कि पाजिटिव पाए गए पिता पुत्र के सम्पर्क में आए लोगाें की सूची तैयार की जा रही है। इनके सम्पर्क में आए लोगों को कालिंदीपुरम  में क्वारंटीन किया जाएगा और सभी लोगों की कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। बुधवार की देर शाम मुम्बई से साथ आए दूसरे बेटे को भी कालिंदीपुरम में क्वारंटीन किया गया तथा जांच के लिए नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के आठ गांवों में कलस्टर कन्टेनमेंट और सैनिटाइजेशन की गतिविधियां शुरू करवा दी गई हैं। इंस्पेक्टर बहरिया मनोज कुमार पाठक ने बताया कि धमौर गांव को सील कर दिया गया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर गांव में किसी भी प्रकार का आवागमन बाधित रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed