फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cousin brothers trampled in Phulpur, both killed

फूलपुर में चचेेरे भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की मौत

Fri, 04 Dec 2020 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Dec 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Cousin brothers trampled in Phulpur, both killed
accident - फोटो : graphic
फूलपुर मंडी से सब्जी व फल खरीदकर घर जा रहे दो चचेरे भाइयों सुनील कुमार और सत्येंद्र कुमार को शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर ने रौंद दिया। ढोकरी-जोगिया शेखपुर मार्ग पर हुए इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के दो जवान बेटों की मौत की खबर से गांव में हाहाकार मच गया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर सीज कर दिया। 
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हेमापुर गांव के रहने वाले सुनील कुमार (27 ) दो भाइयों में छोटा था। वह पुणे में रहकर व्यवसाय करता था। पखवारे भर पहले वह घर लौटा था। पिता रामजी खेती किसानी करते हैं। शुक्रवार को घर में पूजा थी इसलिए सुबह सुनील अपने चचेरे भाई सत्येन्द्र (17) पुत्र हरिश्चन्द्र को साथ लेकर स्कूटी से सब्जी व फल खरीदने फूलपुर स्थित मंडी गया था। दोनों खरीददारी घर लौट रहा था।
विज्ञापन


ढ़ोकरी-जोगियाशेखपुर मार्ग पर हेमापुर नहर से पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। दोनों भाइयों पर ट्रैक्टर के पहिये चढ़ गए थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगा तो ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक भी हेमापुर गांव का ही रहने वाला है। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। घर वालों को पता चला तो वे बदहवास भागते हुए मौके पर पहुंचे। घर में पूजा के कारण रिश्तेदार भी आए हुए थे। घटना से सभी हतप्रभ रह गए थे। हेमापुर गांव में मातम छाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed