फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Court transfers Ashish Garg as Registrar General of Allahabad High Court

Allahabad High Court : हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग का तबादला, राजीव भारती बने नए रजिस्ट्रार

Thu, 26 Jan 2023 10:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Jan 2023 10:36 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग को मथुरा का जिला जज बनाया गया है और मथुरा के जिला जज राजीव भारती को हाईकोर्ट का महानिबंधक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Court transfers Ashish Garg as Registrar General of Allahabad High Court
Transfer - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग को मथुरा का जिला जज बनाया गया है और मथुरा के जिला जज राजीव भारती को हाईकोर्ट का महानिबंधक नियुक्त किया गया है। हाईकोर्ट प्रशासन ने महानिबंधक के अलावा कई और न्यायिक अफसरों का स्थानांतरण किया है। हाईकोर्ट में निबंधक न्यायिक अचल नारायण सकलानी को मेरठ का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है। जबकि, आगरा के विशेष न्यायाधीश लक्ष्मी कांत राठौर को निबंधक न्यायिक नियुक्त किया गया है।



इसके अलावा बरेली कामर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य क्षितीज कुमार श्रीवास्तव को निबंधक न्यायिक तैनात किया गया है। हरदोई में तैनात एडीजे लोकेश नागर और गाजीपुर में तैनात कुश कुमार को न्याय विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उप निबंधक सेवाएं सतीश कुमार पुष्कर की ओर से जारी अधिसूचना में छह और न्यायिक अफसरों का तबादला किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed