{"_id":"5ce99123bdec22076649662b","slug":"court-rejected-bail-petition-of-accused-prashant-in-rohit-shukla-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र रोहित शुक्ला हत्याकांड में आरोपी प्रशांत की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र रोहित शुक्ला हत्याकांड में आरोपी प्रशांत की जमानत खारिज
Sun, 26 May 2019 12:32 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
अदालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला न्यायालय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में हुई छात्र रोहित शुक्ला की गोली मार कर हत्या में अभियुक्त प्रशांत उपाध्याय की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। यह आदेश जिला जज एके ओझा ने डीजीसी गुलाब चंद अग्रहरि और वादी के अधिवक्ता कौशलेश सिंह को सुनकर दिया है।
विज्ञापन
घटना बीते 15 अप्रैल 2019 की कर्नलगंज थाना क्षेत्र में स्थित विश्वविद्यालय के पीसीबी हास्टल की है। वादी राकेश चंद शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र रोहित उर्फ बेटू को आदर्श त्रिपाठी ने फोन कर हॉस्टल बुलाया था। आरोप है कि प्रशांत उपाध्याय, सौरभ विश्वकर्मा, अभिषेक यादव ने रोहित को पकड़ लिया और आदर्श त्रिपाठी, हिमांशु सिंह और हरिओम त्रिपाठी ने रोहित को गोली मार दी थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया । अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने अभियुक्त प्रशांत को जमानत पर रिहा किए जाने से इंकार करते हुए जमानत खारिज कर दी है।
विज्ञापन