{"_id":"60e49c898ebc3e4aea257026","slug":"couples-tied-the-knot-amidst-vedic-chants-in-mass-marriage-ceremony-allahabad-news-ald3102281180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह समारोह में वैदिक मंत्रों के बीच परिणय सूत्र में बंधे जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह समारोह में वैदिक मंत्रों के बीच परिणय सूत्र में बंधे जोड़े
विज्ञापन
जिले के संडवाचंद्रिका, मानधाता और कालाकांकर विकास खंड में मंगलवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। संडवाचंद्रिका में 56 और मानधाता में 28 जोड़ों ने सात फेरे लिए, जबकि मुस्लिम समुदाय की चार युवतियों का निकाह कराया गया। गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंची तो अफसरों ने अगवानी कर रस्म अदायगी की।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मानधाता विकास खंड के 28 जोड़ों ने प्रतिभाग किया। एडीओ पंचायत मानधाता हरिशंकर पटेल की अगुवाई में हुए आयोजन में लोगों को भोजन कराया गया। इस मौके पर वीडीओ अखिलेश सरोज, महेंद्र सरोज, अनीता देवी, पुजारी शिवकुमार मिश्र, शांति प्रकाश शर्मा, सत्येंद्र कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
संडवाचंद्रिका में हुए सामूहिक में विवाह में 56 कन्याओं की हिंदू रीति-रिवाज और चार बेटियों का मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ निकाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लक्ष्मणपुर विकासखंड से 45, संडवाचंद्रिका से 10 तथा सदर विकास खंड से पांच जोड़ों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
ज्योति इंटर कॉलेज से बरात गाजे-बाजे के साथ ब्लाक पहुंची, जहां विधि-विधान से शादियां संपन्न कराई गईं। सदर विधायक राजकुमार पाल, बीडीओ शरद कुमार सिंह, एडीओ पंचायत उमेश द्विवेदी, अवर अभियंता लघु सिंचाई जगदीश सिंह ने बरातियों का स्वागत किया। इस मौके पर पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, राम सिंह, आलोक द्विवेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।