फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   couple abducted from allahabad high court on gunpoint

हाईकोर्ट गेट से प्रेमी युगल को खींच ले गए स्कॉर्पियो सवार, फतेहपुर में पकड़ी गाड़ी

Mon, 15 Jul 2019 01:16 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Jul 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
couple abducted from allahabad high court on gunpoint
सांकेतिक तस्वीर
हाईकोर्ट के बाहर से प्रेमी युगल को स्कॉर्पियो में अगवा कर लिया गया। हड़कंप मचा तो शहर के साथ ही आसपास के जिलों में नाकेबंदी कराई गई। ढाई घंटे बाद फतेहपुर के कल्यानपुर में गाड़ी पकड़े जाने पर उसमें प्रेमी युगल के अलावा किशोरी के पिता समेत छह लोग मिले। 
विज्ञापन


जिन्हें देर रात कैंट थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि अपहरण के आरोपी पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार करने के साथ किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अमरोहा की एक किशोरी व मुरादाबाद जिले का शमीम शनिवार को हाईकोर्ट में सुरक्षा मांगने आए थे। शमीम खतापुर नवादा थाना काठ जिला मुरादाबाद निवासी मेहरबान का बेटा है। सुबह 7.30 बजे के करीब दोनों हाईकोर्ट गेट नंबर तीन पर पहुंचे थे कि तभी कुछ लोग उन्हें स्कॉर्पियो में अगवा कर भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को ही बरेली के प्रेमी युगल भी हाईकोर्ट पहुंचे थे, ऐसे में अफवाह फैली कि अपहृत युवक-युवती अजितेश व विधायक पुत्री साक्षी हैं। सूचना पर हड़कंप मचा और मौके पर पहुंचे अफसरों ने शहर से लेकर आसपास के जिलों में भी नाकेबंदी करा दी। करीब 10 बजे फतेहपुर जिले में कल्यानपुर थाने के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो को पकड़ा गया। 



 

गाड़ी में प्रेमी युगल के अलावा किशोरी के पिता व छह अन्य लोग मिले। जिन्हें खागा कोतवाली ले जाया गया। वहां पहुंचे एडीजी एसएन साबत ने उनसे पूछताछ के बाद बताया कि परिजन अमरोहा में किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज होने की बात बता रहे हैं। 

किशोरी कह रही कि वह परिजनों के साथ मर्जी से जा रही थी। अब कोर्ट में बयान पर ही सब कुछ निर्भर करेगा। पकड़े गए लोगों में एक को प्रसपा का लोकसभा प्रत्याशी होना भी बताया गया। 

उधर, देर रात प्रेमी युगल समेत अन्य लोगों को लेकर पुलिस कैंट थाने पहुंची। जहां अपहरण के आरोप में किशोरी के पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया। 

कैंट इंस्पेक्टर अरविंद गौतम ने बताया कि प्रेमी युगल के अपहरण के आरोपी पिता व अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। युवक पर अमरोहा में मामला दर्ज है, ऐसे में वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है। 

मुरादाबाद का रहने वाला शमीम अमरोहा में लड़की के गांव में दो साल पहले आया था। उसने एक मकान में दुकान खोल रखी थी और लोगों की मलहम पट्टी करता था। इसी दौरान उसने लड़की से जान-पहचान कर ली। 

दोनों के बीच प्रेम हुआ तो वह 11 जुलाई को भाग निकले। इसके बाद लड़की की मां ने शमीम, उसके पिता खुर्शीद, चाचा रहीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपनी बेटी को मां ने नाबालिग बताया है।

ऐसे पकड़ी गई गाड़ी 
एडीजी ने बताया कि अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस को प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो में आगे-पीछे चेयरमैन लिखा था। आरटीओ रिकार्ड के मुताबिक गाड़ी फैजान पुत्र रिजवान निवासी रधगान पोस्ट किरतापुर, नजीबाबाद बिजनौर के नाम पंजीकृत है। सूचना वायरलेस पर प्रसारित कर शहर के साथ ही कौशाम्बी व फतेहपुर पुलिस को भी अलर्ट किया गया। जिसके बाद गाड़ी पकड़ ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed