फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   country should be politically united, India should have one name, condolence motion passed in the religion

Mahakumbh : राजनैतिक रूप से भी अखंड हो देश, एक नाम हो भारत, धर्म संसद में शोक प्रस्ताव पारित

Fri, 31 Jan 2025 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jan 2025 07:24 PM IST
सार

ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि एक देश की अवधारणा न केवल एक राजनीतिक दल के शासन के लिए, अपितु पूरे देश में एक जैसी संस्कृति, सभ्यता, रोजगार के अवसर और नागरिकों में एकात्मबोध के विकास के लिए भी लाई गई थी। 

विज्ञापन
country should be politically united, India should have one name, condolence motion passed in the religion
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि एक देश की अवधारणा न केवल एक राजनीतिक दल के शासन के लिए, अपितु पूरे देश में एक जैसी संस्कृति, सभ्यता, रोजगार के अवसर और नागरिकों में एकात्मबोध के विकास के लिए भी लाई गई थी। आदि शंकराचार्य ने जब देश की चार दिशाओं में चार पीठ बनाए और चार धामों का उद्धार कर दक्षिण का पुजारी उत्तर में और उत्तर का पुजारी दक्षिण में नियुक्त किया तो प्रयास यही था कि भारत अखंड और समरूप रहे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को परम धर्म संसद में परम धर्म आदेश जारी करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि गो माता के लिए गो प्रतिष्ठा ध्वज स्थापना भारत यात्रा से पता चला कि गाय के बारे में पूरा देश समरूप नहीं है। भारत के दो औपचारिक नाम भी देश की समरूपता को बाधित कर रहे हैं। इसलिए परम धर्म देश द्वारा हम अपने देश को एक नाम भारत से ही पहचानने का आदेश जारी करते हैं। भारत राजनैतिक रूप से भी अखंड हो, उसके भी प्रयास हो। मौनी अमावस्या के दौरान हुए हादसे पर मृतकों के लिए शोक प्रस्ताव पारित किया गया। संचालन देवेंद्र पांडेय और विषय स्थापना राजा सक्षम सिंह योगी ने किया।

विज्ञापन

भाजपा से कहा- मुख्यमंत्री हटाएं

परम धर्म संसद में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि मेला क्षेत्र में हुए हादसे में कई श्रद्धालु काल-कवलित हुए। घटना दुखद और मर्माहत करने वाली है। शासन-प्रशासन घटना की जांच कर सच्चाई सामने लाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस कृत्य की निंदा के प्रस्ताव भी पारित कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने न केवल मृतकों की मृत्यु को छिपाना अपितु अफवाह कहकर माखौल उड़ाया। संतों और श्रद्धालुओं के साथ छल किया। परम धर्म संसद भाजपा से मांग करती है कि ऐसे मुख्यमंत्री को तत्काल पदमुक्त कर किसी योग्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed