फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Country needs responsible citizens: Kesharinath

देश को जिम्मेदार नागरिकों की आवश्यकता: केशरीनाथ

Fri, 21 Feb 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Country needs responsible citizens: Kesharinath
भयहरणनाथ धाम में आयोजित महोत्सव में पुस्तक का विमोचन करते पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी। - फोटो : PRATAPGARH
प्रसिद्ध पांडवकालीन भयहरणनाथधाम में 20वें महाकाल महोत्सव का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि देश को जिम्मेदार नागरिकों की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

तभी वह सही मायने में अपनी संस्कृति और समाज की प्रगति को निरंतरता दे सकता है। देश और राष्ट्र के अंतर को उन्होंने रेखांकित किया। राष्ट्र धर्म सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा, पूर्व विधायक प्रयागराज प्रभाशंकर पांडेय, पुरातत्वविद डॉ पीयूषकांत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ मत्स्येंद्र प्रभाकर, सिंगरौली मध्य प्रदेश की कथामर्मज्ञ विजयलक्ष्मी संवेदना, बाल विदुषी मधुस्वरा देवी, उदासीन बजरंग मुनिजी महाराज, पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी स्वामीनाथ शुक्ल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

वहीं वैद्यराज जगदीश नारायण शुक्ल की पुस्तक आयुर्वेद आरोग्य से अमरत्व का पुस्तक का विमोचन केशरीनाथ त्रिपाठी ने किया। इसके पूर्व राष्ट्रध्वज और धर्मध्वज ध्वजारोहण का भयहरणनाथ धाम की प्रबंध समिति के महासचिव डॉ. समाज शेखर ने नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन शरद मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राजकुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बीजेपी महामंत्री अशोक मिश्र, आरएसएस के प्रचारक दिग्विजय त्रिपाठी, लालता पांडेय, देवी मिश्र, आलोक आजाद, आलोक तिवारी, नीरज मिश्र, अंशुमान सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed