फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Country Defense Minister Rajnath Singh reached Minister Nandi's house, also met Mandal Presidents

Mahakumbh : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे मंत्री नंदी के घर, मंडल अध्यक्षों से भी की मुलाकात

Sat, 18 Jan 2025 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 07:41 PM IST
सार

महाकुंभ में पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगम में डुबकी लगाने के बाद यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास पर पहुंचे। राजनाथ ने मंत्री के परिवारीजनों के साथ मुलाकात की।

विज्ञापन
Country Defense Minister Rajnath Singh reached Minister Nandi's house, also met Mandal Presidents
अपने आवास पर कुंभ कलश देकर रक्षा मंत्री का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगम में डुबकी लगाने के बाद यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास पर पहुंचे। राजनाथ ने मंत्री के परिवारीजनों के साथ मुलाकात की। करीब 40 मिनट तक वह नंदी के आवास पर रहे। उन्होंने मंत्री नंदी के सामाजिक कार्यों एवं राजनैतिक कार्यशैली की प्रशंसा की। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने रक्षा मंत्री को कुंभ कलश प्रदान कर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री करीब 40 मिनट तक मंत्री नंदी के आवास पर परिवार के साथ मौजूद रहे। नंदी ने रक्षा मंत्री को अपने जनसंपर्क कार्यालय का भ्रमण कराते हुए गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में दिए जाने वाले बर्तन और साड़ी दिखाए। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में माइक्रो मैनेजमेंट के माध्यम से वोटर लिस्ट, पन्ना प्रमुख एवं बूथ मैनेजमेंट का अवलोकन कराया। इसके बाद मंत्री नंदी ने शहर दक्षिणी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पांच मंडलों के वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों से रक्षा मंत्री का परिचय व भेंट करवाया। रक्षा मंत्री के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर जी भी मौजूद रहे। मंत्री नंदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Country Defense Minister Rajnath Singh reached Minister Nandi's house, also met Mandal Presidents
मंत्री नंदी के साथ चर्चा करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

पुष्प वर्षा कर किया गया जोरदार स्वागत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मंत्री नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास पहुंचने पर शहरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। पुष्प वर्षा के साथ जोरदार नारों एवं जय श्री राम के उद्घोष के बीच रक्षा मंत्री का अभिनन्दन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं पीएसी के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे। 

इलाहाबादी नाश्ते का लिया आनंद

संगम नगरी प्रयागराज धर्म एवं अध्यात्म के साथ ही अपने बेहतरीन स्वाद के लिए भी जाना जाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंत्री नंदी के घर पहुंचे तो उन्हें नाश्ते में प्योर इलाहाबादी नाश्ता दिया गया। मंत्री नंदी ने अपने हाथों से सभी अतिथियों को नाश्ता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed