फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Counseling will be done from July 10, recruitment will be done on two thousand vacant posts of teachers from t

Job : 10 जुलाई से होगी काउंसलिंग, प्रतीक्षा सूची से शिक्षकों के रिक्त पड़े दो हजार पदों पर होगी भर्ती

Sat, 01 Jul 2023 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 01:54 PM IST
सार

इन पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शिक्षा निदेशालय में दस जुलाई से 11 बजे से तीन बजे तक होगी। टीजीटी 2016 में 791 और टीजीटी 2021 में 1056 पद है। वहीं पीजीटी 2016 में 90 और पीजीटी 2021 में भी करीब 90 पद रिक्त है। इनका सत्यापन हो रहा है।

विज्ञापन
Counseling will be done from July 10, recruitment will be done on two thousand vacant posts of teachers from t
Teacher Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

सूबे के सहायता प्राप्त माध्यमिक यानी एडेड स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2016 और 2021 की भर्ती में चयन के बाद भी कई चयनितों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। इसके कारण शिक्षकों के करीब दो हजार पद खाली रह गए थे। ऐसे में प्रतीक्षा सूची से इन पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शिक्षा निदेशालय में दस जुलाई से 11 बजे से तीन बजे तक होगी। टीजीटी 2016 में 791 और टीजीटी 2021 में 1056 पद है। वहीं पीजीटी 2016 में 90 और पीजीटी 2021 में भी करीब 90 पद रिक्त है। इनका सत्यापन हो रहा है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने काउंसलिंग को लेकर निर्देश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक वरीयता क्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को संस्था आवंटित करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक -2 सदस्य सचिव और उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक -3 को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को कटऑफ (गुणांक) और रिक्त पदों का विवरण विभागी वेबसाइट www.madhyamikshiksha.upsdc.gov.in पर अलग से जारी किया जाएगा।

काउंसलिंग के लिए समय सारिणी

टीजीटी -2016
हिंदी और गृह विज्ञान- 10 जुलाई

सामाजिक विज्ञान - 11 जुलाई
संस्कृत, उर्दू, संगीत वादन, कृषि व शारीरिक शिक्षा -12 जुलाई

गणित और अंग्रेजी - 13 जुलाई
विज्ञान व जीव विज्ञान - 14 जुलाई

टीजीटी 2021

हिंदी - 17 जुलाई
संस्कृत, उर्दू और विज्ञान - 18 जुलाई

अंग्रेजी - 19 जुलाई
गणित - 20 जुलाई

गृह विज्ञान, कला, संगीत गायन व संगीत वादन - 21 जुलाई
वाणिज्य, कृषि, शारीरिक शिक्षा, सिलाई एवं जीव विज्ञान - 24 जुलाई

सामाजिक विज्ञान - 25 जुलाई

पीजीटी
भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, जीव विज्ञान, वाणिज्य, गणित, इतिहास, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, कला, शारीरिक शिक्षा, संगीत वादन और गृह विज्ञान - 26 जुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed