{"_id":"5da37d7e8ebc3e014b5fb1a2","slug":"councilor-s-brother-fires-in-prayagraj-two-injured-including-lawyer-allahabad-news-ald2574344114","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में पार्षद के भाई ने की फायरिंग, वकील समेत दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में पार्षद के भाई ने की फायरिंग, वकील समेत दो जख्मी
विज्ञापन
Councilor's brother fires in Prayagraj, two injured including lawyer
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। कटरा में रविवार दोपहर पार्षद के भाई ने जमकर गुंडई की। व्यस्त होने के कारण काम कर पाने में असमर्थता जताने पर साथियों संग मिलकर कारपेंटर को पीटा। उसे बचाने कुछ लोग आगे बढ़े तो मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। जिसमें छर्रे लगने से वकील समेत दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दो नामजद व 10 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला मो. जुनैद कटरा में रहता है। वह कारपेंटरी चौराहे पर फर्नीचर बनाने की दुकान चलाता है। पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर भी वह दुकान पर काम कर रहा था। आरोप है कि करीब 12.00 बजे पास में ही स्थित यादव लॉज के मालिक के भाई अनूप यादव ने एक युवक को उसकी दुकान पर भेजा। युवक ने बताया कि लॉज के एक कमरे में दरवाजा लगाना है, ऐसे में वह उसके साथ चले। काम में व्यस्त होने के कारण जुनैद ने साथ चलने से इंकार किया तो युवक वहां से चला गया। उसने लॉज पहुंचकर जानकारी दी तो अनूप आक्रोशित हो उठा और वह मनीष तिवारी व 10 अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचकर जुनैद को गालीगलौच करते हुए घसीटकर ले जाने लगा।
विरोध पर उसे सरेआम पीटा भी। यह देख वहीं स्थित अहमद लॉज में रहने वाले अधिवक्ता मो. दाऊद(35) ने बीचबचाव की कोशिश की तो आरोपी उन्हें भी पीटने लगे। आरोप है कि इसी दौरान अनूप व उसके साथियोें ने फायरिंग कर दी। जिसमें छर्रे लगने से दाऊद के साथ ही अहमद लॉज में रहने वाला बादल सिंह(25) घायल हो गया। एक के सिर जबकि दूसरे के हाथ में छर्रे लगे। फायरिंग की सूचना पर कटरा चौकी प्रभारी विनोद सिंह फोर्स लेकर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। जिसके बाद घायलों को पहले बेली और फिर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि दाऊद की तहरीर पर अनूप, मनीष पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।