फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CoronaVirus: If any foreign report comes positive, then many passengers of Purushottam will have to keep an eye on

CoronaVirus: किसी भी विदेशी की रिपोर्ट आई पॉजीटिव तो पुरुषोत्तम के कई यात्रियों पर रखनी होगी नजर 

Sat, 04 Apr 2020 06:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Apr 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: If any foreign report comes positive, then many passengers of Purushottam will have to keep an eye on
कोरोना वायरस - फोटो : Prayagraj
पिछले माह 21 मार्च की रात नई दिल्ली से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में चढ़ने के बाद अगले दिन रविवार सुबह प्रयागराज जंक्शन उतरने वाले इंडोनेशिया के आठ नागरिकों की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट भले ही निगेटिव आ गई हो लेकिन तीन अन्य नागरिकों की रिपोर्ट का अब भी इंतजार किया जा रहा है। क्योंकि इंडोनेशिया के इन तीनों नागरिकों की रिपोर्ट पर इस समय काफी अहम मानी जा रही है। चर्चा है कि अगर इसमें से किसी एक भी रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई तो 22 मार्च की सुबह प्रयागराज आने एवं यहां से चढ़ने वाले यात्रियों के साथ पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के कई यात्री कोरोना संदिग्ध माने जा सकते हैं। 
विज्ञापन


दरअसल 21 मार्च की रात नई दिल्ली से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के एस-5  एवं एस-3 कोच में इंडोनेशिया के कुछ  लोग सवार हुए थे। इन सभी को बिहार के गया जाना था लेकिन सभी विदेशी नागरिक रविवार की सुबह प्रयागराज जंक्शन ही उतर गए। रेलवे स्टेशन के पास ही सभी विदेशी नागरिक एक मुसाफिर खाने में रुके थे। जिला प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो सभी विदेशी नागरिकों का कोरोना संक्रमण टेस्ट करवाया गया। इसमें से आठ की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि तीन अन्य की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


22 मार्च की सुबह इस ट्रेन से इन विदेशी नागरिकों के अलावा विभिन्न कोच से कुल 35 आरक्षित टिकट वाले यात्री यहां उतरे। इसमें विदेश्ी नागरिकों के अलावा एस-5 कोच से उतरने वाले यात्रियों की संख्या सात रही, जबकि एस-3 कोच से भी एक अन्य यात्री यहां उतरा। जबकि संबंधित तिथि पर यहां से ट्रेन में आरक्षित टिकट लेकर चढ़ने वाले यात्रियों की संख्या 37 रही। इसमें सर्वाधिक 17 यात्री एस-5 कोच में ही चढ़े। जबकि एस-3 कोच में भी 4एक यात्री यहां से चढ़ा। इस तरह से इन दोनों ही कोचों की सभी 80 बर्थ भरी ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलकर्मी भी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि बाकी तीन अन्य विदेशी नागरिकों की रिपोर्ट भी निगेटिव ही आए। क्योंकि अगर रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो रेलवे को संबंधित तिथि में सफर करने वाले सभी यात्री खासतौर से एस-3 एवं एस-5 के सभी यात्रियों का ब्यौरा राज्य सरकार को उपलब्ध करवाना होगा। हालांकि रेलवे बोर्ड स्तर से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 21 मार्च को सफर करने वाले सभी आरक्षित 1633 यात्रियों की सूची राज्य सरकार को उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed