{"_id":"612926768ebc3e79f34bd244","slug":"corona-vaccination-campaign-suffered-a-setback-in-prayagraj-350-doses-of-vaccine-stolen-fir-registered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कोरोना टीकाकरण महाभियान को लगा झटका, वैक्सीन की 350 डोज चोरी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कोरोना टीकाकरण महाभियान को लगा झटका, वैक्सीन की 350 डोज चोरी, एफआईआर दर्ज
Sat, 28 Aug 2021 08:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:29 PM IST
सार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक टीकाकरण महाभियान के दौरान केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ी थी। लोगों में वैक्सीन की डोज पहले लगवाने की होड़ मची थी। सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। लोग वैक्सीनेटरों से धक्कामुक्की भी कर रहे थे।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : social media
विस्तार
कोरोना टीकाकरण महाभियान में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन की 35 वायल (350 डोज) चोरी हो गईं। वारदात गंगापार इलाके के सैदाबाद और धनूपूर इलाके में हुई। अभियान की समाप्ति पर वैक्सीन चोरी की खबर से हड़कंप मच गया। चिकित्साधिकारियों ने कोविड वैक्सीन की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक टीकाकरण महाभियान के दौरान केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ी थी। लोगों में वैक्सीन की डोज पहले लगवाने की होड़ मची थी। सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। लोग वैक्सीनेटरों से धक्कामुक्की भी कर रहे थे। भीड़ में किसी ने सैदाबाद केंद्र से कोविड वैक्सीन की 11 वायल तथा धनूपुर से 24 वायल चुरा लीं।
विज्ञापन
काफी पूछताछ के बाद भी चोरी हुई वायलों का पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि चोरी गई वैक्सीन से 350 लोगों को टीकाकरण किया जा सकता था। दोनों केंद्रों के चिकित्साधिकारियों ने सीएमओ डॉ. नानक सरन और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल को वैक्सीन वायल चोरी होने की सूचना दी। मामले से एसएसपी को भी अवगत कराया गया। प्रतिरक्षण अधिकारी के मुताबिक वैक्सीन चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।