फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona on the verge of dying in the district, only four infected in 24 hours after nine months, no death

जिले में दम तोड़ने की कगार पर कोरोना, नौ महीने बाद 24 घंटे में सिर्फ चार संक्रमित, कोई मौत नहीं

Mon, 15 Feb 2021 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Corona on the verge of dying in the district, only four infected in 24 hours after nine months, no death
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
जिले में कोरोना दम तोड़ने की कगार पर है। करीब नौ महीने बाद संक्रमितों का आंकड़ा चार पर सिमट गया है। रविवार को दिन भर में  5607  लोगों की कोविड जांच की गई जिसमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपचार के दौरान किसी संकमित की मौत नहीं हुई। कोरोना को नौ लोगों ने मात भी दी। इससे पहले 30 मई 2020 को चार और पांच जून को पांच संक्रमित चिह्नित किए गए थे। तब जांच का आंकड़ा प्रतिदिन का करीब सात सौ था। 
विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की कम संख्या राहत देने वाली है। कांटेक्ट ट्रेसिंग और जांच का दायरा बढ़ाने के बाद भी संक्रमितों की संख्या में कमी जिले को कोरोना मुक्त होने की तरफ ले जाने वाली है। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ प्रभाकर राय ने बताया कि संक्रमितों की संख्या कम होने के साथ अब स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत भी बढ़ रहा है। रविवार को स्वस्थ होने वाले नौ लोगों में दो को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। सात लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। उन्होंने बताया कि अब वायरस का प्रकोप कम हो रहा है। जिनमें कोविड संक्रमण की पुष्टि हो रही है, उनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं। एक्टिव मरीजों की कम होती संख्या जिले को कोरोना से जल्द मुक्त करेगा। उन्होंने बताया कि माघ मेले में भी नियमित जांच और स्कैनिंग के बाद भी कल्पवासियों में संक्रमण की पु
विज्ञापन
विज्ञापन

ष्टि नहीं हो रही है। जांच की गति और तेज की जाएगी।

पांच जून के बाद नहीं कम हुई संक्रमितों की संख्या, अब राहत

जिले में पांच जून 2020 के बाद संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती रही। पांच जून के बाद संक्रमितों की संख्या में दिन ब दिन तेजी से बढ़ी। यही नहीं जब जांच की गति बढ़ी, आठ कोविड अस्पताल बनाए गए। एक समय तो ऐसा आया कि अस्पतालों में बेड खाली नहीं मिले। एसआरएन के साथ कोटवा बनी फिर कालिंदीपुरम कोविड केयर सेंटर में भर्ती संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही गया।


तीस मई 2020 को चार संक्रमित पाए गए लेकिन मौत से राहत रही। कुल मरीज 118 हो गए। इसके बाद संक्रमण बढ़ता ही गया। अब जनवरी के अंत से संक्रमितों का आंकड़ा कम होने लगा। संक्रमितों की मौत पर भी विराम लगा। संक्रमितों का आंकड़ा तो अब नौ महीने के पूर्व के स्तर पर आ चुका है, लेकिन कोरोना के खौफ और संक्रमितों की मौत का आंकड़ा दहला देने वाला है। रविवार तक जिले में संक्रमितों की खंख्या 29491 पहुंच चुकी है। अब तक 394 लोग कोरोना संक्रमण से जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed